मेसरा : योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jul 2018 9:00 AM
विज्ञापन
मेसरा : केंद्रीय नीति आयोग के निदेशक एन सिंघल ने केंद्रीय योजनाओं का जायजा लेने बुधवार को कांके प्रखंड (पूर्वी) के सात पंचायतों का दौरा किया. इस क्रम में उन्होंने चंदवे पंचायत के दुबलिया गांव, उलातु पंचायत के सोसो, चरदी व उलातु गांव तथा हुंदूर पंचायत के हुजीर गांव, चुटू पंचायत के आदर्श ग्राम चुटू, […]
विज्ञापन
मेसरा : केंद्रीय नीति आयोग के निदेशक एन सिंघल ने केंद्रीय योजनाओं का जायजा लेने बुधवार को कांके प्रखंड (पूर्वी) के सात पंचायतों का दौरा किया. इस क्रम में उन्होंने चंदवे पंचायत के दुबलिया गांव, उलातु पंचायत के सोसो, चरदी व उलातु गांव तथा हुंदूर पंचायत के हुजीर गांव, चुटू पंचायत के आदर्श ग्राम चुटू, नेवरी पंचायत के नेवरी गांव, मेसरा (पश्चमी) पंचायत मेसरा गांव व दुमरदगा पंचायत के सुगनू गांव में ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी ली.
उन्होंने सभी गांव में जाकर केंद्र द्वारा चलायी जा रही सात योजनाओं, जिसमे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, उजाला योजना, जन-धन योजना, जीवन-ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इंद्रधनुष योजना व जनवितरण वितरण प्रणाली से दिये जाने वाले अनाज की जानकारी दी. उन्होंने डूमरदगा पंचायत के सुगनू में कहा कि ग्राम स्वराज योजना के तहत रांची जिला में 585 गांव व कांके में 60 गांव में विशेष अभियान चला कर विकास कार्य किया जा रहा है. ग्रामीण योजनाओं का लाभ उठाएं.
सभी अधिकारी आपके लिए प्रयासरत हैं. मौके पर कांके प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ राजनंदन सिंह, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी नवीन कुमार सिन्हा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आलोक कुमार, सहायक सुमन प्रताप, विद्युत सहायक अभियंता लालजी प्रसाद महतो, सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सगीर, मेसरा (पश्चिम) मुखिया गंगा करमाली, मेसरा(दक्षिणी)मुखिया सालेन सुबरनो, नेवरी मुखिया शांति कुमारी मुंडा, डुमरदगा मुखिया जुगून मुंडा, हुंदूर मुखिया बिनोद उरांव, उलातू मुखिया एतवा उरांव, चंदवे मुखिया रीना देवी, नेवरी उप मुखिया नसीम अंसारी, गुरुचरण मुंडा, पीडीएस दुकानदार व ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










