रांची : बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, 16 से कांटाटोली से होकर नहीं गुजरेंगे बड़े वाहन

Updated at : 14 Jul 2018 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, 16 से कांटाटोली से होकर नहीं गुजरेंगे बड़े वाहन

रांची : कांटाटोली में फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए 16 जुलाई से ट्रैफिक व्यवस्था बदल जायेगी. स्कूल बस, छोटे चार पहिया वाहन और दाे पहिये पर पाबंदी नहीं होगी. हालांकि बड़े वाहनों का प्रवेश नहीं हो पायेगा. फ्लाई ओवर निर्माण स्थल के दोनों ओर लेन बना दी गयी है. इसी लेने पर स्कूल बस […]

विज्ञापन

रांची : कांटाटोली में फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए 16 जुलाई से ट्रैफिक व्यवस्था बदल जायेगी. स्कूल बस, छोटे चार पहिया वाहन और दाे पहिये पर पाबंदी नहीं होगी.

हालांकि बड़े वाहनों का प्रवेश नहीं हो पायेगा. फ्लाई ओवर निर्माण स्थल के दोनों ओर लेन बना दी गयी है. इसी लेने पर स्कूल बस और छोटे वाहनों का परिचालन होगा. इसके लिए लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी जायेगी, ताकि लोगों को जाम से निजात मिल सके. ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह ने बताया , खेल गांव और कोकर चौक की ओर से भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया जायेगा. नामकुम की ओर आनेवाली यात्री बस टाटा रोड की ओर से खादगढ़ा बस स्टैंड में प्रवेश करेंंगी.

टाटा की ओर से रांची आनेवाले भारी वाहनों को नामकुम से टाटीसिलवे होकर खेलगांव होते हुए हजारीबाग की ओर निकलना होगा. टाटा की ओर से डालटेनगंज की ओर जानेवाली यात्री बस रिंग रोड से इटकी रोड स्थित आइटीआइ बस स्टैंड की ओर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola