प्रधानाध्यापिका ने शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोक दी, पर स्वयं ले लिया लाभ
Updated at : 13 Jul 2018 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

वर्ष 2016 में इंटर के खराब रिजल्ट के लिए 15 शिक्षकों पर हुई थी कार्रवाई रांची : वर्ष 2016 में इंटरमीडिएट के खराब रिजल्ट के लिए राज्य के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी थी. स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने रिजल्ट की समीक्षा के बाद दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई […]
विज्ञापन
वर्ष 2016 में इंटर के खराब रिजल्ट के लिए 15 शिक्षकों पर हुई थी कार्रवाई
रांची : वर्ष 2016 में इंटरमीडिएट के खराब रिजल्ट के लिए राज्य के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी थी. स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने रिजल्ट की समीक्षा के बाद दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किया. विभाग के निर्देश की अवहेलना करते हुए कुछ प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने रोक के बाद भी वेतन वृद्धि का लाभ ले लिया. इसकी शिकायत स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग को मिली थी. विभाग ने रांची जिले में मामले की जांच की जिम्मेदारी जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार महावर को दी है.
डीइओ मामले की जांच के लिए गुरुवार को शिवनारायण मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय पहुंचे. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका चंद्रकला कुमारी पर भी खराब रिजल्ट के लिए कार्रवाई की गयी थी. उनके वेतन वृद्धि पर रोक लगायी थी.
विभाग को शिकायत मिली थी कि रोक के बाद भी उन्होंने वेतन वृद्धि का लाभ ले लिया. वेतन भुगतान के लिए व्ययन व निकासी पदाधिकारी होने के नाते उन्होंने दोषी शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोक दी, पर स्वयं वेतन वृद्धि का लाभ ले दिया. जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जब इस संबंध में प्रधानाध्यापिका से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, जब इसके बारे में पता चला तो उन्होंने वेतन वृद्धि से प्राप्त राशि जमा कर दी. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस संबंध में प्रधानाध्यापिका से पूरा रिकॉर्ड देने को कहा है. प्रधानाध्यापिका ने जमा की गयी राशि की रसीद डीइओ को सौंप दी है.
वर्ष 2016 में इंटरमीडिएट के खराब रिजल्ट के लिए कुछ विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के वेतन वृद्धि पर रोक लगायी गयी थी. रोक के बाद भी वेतनवृद्धि का लाभ लेने की शिकायत मिली थी, इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद दोषी प्रधानाध्यापक व शिक्षक पर कार्रवाई की जायेगी. शिक्षक अगर सेवानिवृत्त हो गये होंगे, तोउनकी पेंशन से राशि की वसूली की जायेगी.
रतन कुमार महावर, डीइओ रांची
इन शिक्षकों पर हुई थी कार्रवाई
नाम स्कूल कार्रवाई
चंद्रकला कुमारी प्रधानाध्यापिका, शिवनारायण मारवाड़ी प्लस टू उवि तीन वेतन वृद्धि पर रोक
डॉ अनिल कुमार अरुण शिक्षक, शिवनारायण मारवाड़ी प्लस टू उवि तीन वेतन वृद्धि पर रोक
मीना कुमारी प्रधानाध्यापिका, एसएस बालिक विद्यालय डोरंडा तीन वेतन वृद्धि पर रोक
हिफजुर शिक्षक, एसएस बालिक विद्यालय डोरंडा तीन वेतन वृद्धि पर रोक
माखा कछुआ प्रधानाध्यापक, राजकीय प्लस टू उवि कांके दो वेतन वृद्धि पर रोक
रमेश चंद्र ठाकुर शिक्षक, राजकीय प्लस टू उवि कांके दो वेतन वृद्धि पर रोक
नवोदिता मोईत्रा शिक्षक, राजकीय बालिका प्लस टू उवि बरियातू तीन वेतन वृद्धि पर रोक
रामजी प्रसाद सिंह प्रधानाध्यापक, प्लस टू उवि रमना गढ़वा तीन वेतन वृद्धि पर रोक
नगीना राम प्रधानाध्यापक, प्लस टू उवि मेराल गढ़वा दो वेतन वृद्धि पर रोक
पुरुषोत्तम कुमार पाठक शिक्षक,प्लस टू उवि रमना गढ़वा दो वेतन वृद्धि पर रोक
ओम प्रकाश प्रसाद शिक्षक, प्लस टू उवि लवाहीकला गढ़वा तीन वेतन वृद्धि पर रोक
जारद हुसैन शिक्षक, प्लस टू उवि लवाहीकला गढ़वा तीन वेतन वृद्धि पर रोक
अशोक विश्वकर्मा शिक्षक, प्लस टू उवि राजी दो वेतन वृद्धि पर रोक
अरुण चौधरी शिक्षक, प्लस टू उवि मांडू तीन वेतन वृद्धि पर राेक
शिक्षकों ने भी ली है रोक के बाद वेतन वृद्धि : रांची जिले के सात शिक्षकों पर खराब रिजल्ट के लिए कार्रवाई की गयी थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग के अादेश के अनुरूप इनमें से तीन शिक्षकों की वेतन वृद्धि पर ताे रोक लगा दी गयी, पर अन्य शिक्षकों पर विभागीय आदेश के अनुरूप कोई कार्रवाई नहीं हुई. विभाग के आदेश के बाद भी शिक्षकों ने वेतन वृद्धि का लाभ ले दिया. इसमें कुछ शिक्षक सेवानिवृत्त भी हो गये हैं.
विभाग के आदेश का पालन नहीं , नहीं हुई जांच : विभाग ने खराब रिजल्ट के लिए शिक्षकों के वेतन वृद्धि पर राेक तो लगा दी, पर कार्रवाई का अनुपालन सुनिश्चित नहीं करा सका. आदेश के बाद इस बात की जांच किसी स्तर से नहीं की गयी कि आदेश के अनुरूप शिक्षकों पर कार्रवाई हुई कि नहीं. रांची के अलावा अन्य जिलों में भी विभागीय आदेश की अवहेलना की संभावना जतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




