रांची : .....महिला सिपाही ने लगाया शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप
Updated at : 13 Jul 2018 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

जैप दो के सिपाही पर केस दर्ज, पुलिस ने पूछताछ के लिए लिया हिरासत में रांची : खेलगांव ओपी में गुरुवार को एक महिला सिपाही की लिखित शिकायत पर जैप दो के सिपाही बसंत कुमार राणा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में महिला ने बसंत कुमार राणा पर शादी का झांसा देकर […]
विज्ञापन
जैप दो के सिपाही पर केस दर्ज, पुलिस ने पूछताछ के लिए लिया हिरासत में
रांची : खेलगांव ओपी में गुरुवार को एक महिला सिपाही की लिखित शिकायत पर जैप दो के सिपाही बसंत कुमार राणा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्राथमिकी में महिला ने बसंत कुमार राणा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस के अनुसार, जैप दो टाटीसिलवे में पदस्थापित सिपाही का संबंध लंबे समय से जैप 10 में पदस्थापित महिला सिपाही के साथ रहा है. महिला का आरोप है कि वह शादी का झांसा देकर उसे कचहरी स्थित एक होटल में बुलाता था. वह करीब छह साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था. बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया.
पुलिस के अनुसार महिला की मेडिकल जांच करायी गयी है. सिपाही को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. पुलिस को आरंभिक जांच में इससे संबंधित तथ्य भी मिले हैं. पुलिस ने सिपाही बसंत कुमार राणा को हिरासत में ले लिया है. जांच में उसकी संलिप्तता की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




