रांची : अमित शाह ने दिया मंत्र, अबकी बार 350 पार

Updated at : 12 Jul 2018 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : अमित शाह ने दिया मंत्र, अबकी बार 350 पार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्णकालिक विस्तारकों के साथ की बैठक रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के पूर्णकालिक विस्तारकों को स्पष्ट संदेश दिया कि अबकी बार 350 पार. कहा कि भाजपा 2019 के लाेकसभा चुनाव में 350 से अधिक सीट लाने के लक्ष्य पर काम कर रही है. इसमें विस्तारकों […]

विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्णकालिक विस्तारकों के साथ की बैठक
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के पूर्णकालिक विस्तारकों को स्पष्ट संदेश दिया कि अबकी बार 350 पार. कहा कि भाजपा 2019 के लाेकसभा चुनाव में 350 से अधिक सीट लाने के लक्ष्य पर काम कर रही है.
इसमें विस्तारकों की अहम भूमिका होगी. श्री शाह भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्णकालिक विस्तारकों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे. बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, सह संगठन मंत्री सौदान सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद थे.
श्री शाह ने बैठक अारंभ होते ही बुके आदि देने की परंपरा को मना कर दिया. उन्होंने सीधे विस्तारकों से संवाद स्थापित किया. कहा कोई भाषणबाजी नहीं होगी. सीधी बात होगी. उन्होंने विस्तारकों से कहा कि सभी लोग चुनाव की तैयारी में जुट जायें. जमीनी स्तर पर काम हो.
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक ले जायें. जो व्यक्ति सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं उनका नाम, पता और फोन नंबर नोट करें. जो नहीं हुए हैं उन्हें लाभान्वित कराने की दिशा में काम करें. इसके अलावा श्री शाह ने बूथ कमेटी के बाबत जानकारी ली.
बताया गया कि बूथ कमेटी बन चुकी है. इस पर श्री शाह ने बूथ कमेटी का सत्यापन कर नये सदस्यों को जोड़ने का निर्देश दिया. कार्यकर्ताओं को गांव में प्रवास का भी निर्देश दिया गया. कहा गया कि एक दिन में पांच-पांच गांव का भ्रमण करें. लोगों से मिलें. कुछ लोगों के घरों में प्रवास भी करें. उनके साथ भोजन करें. उनकी समस्याओं को जानें और पार्टी को बतायें कि वहां क्या करना चाहिए.
हमने कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया था
भाजपा अध्यक्ष ने विस्तारकों से कहा कि वे जो भी काम करें, संकल्प के साथ करें, तभी सफलता मिलेगी. एक विस्तारक ने श्री शाह से उनके संकल्प के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया था कि कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है और भाजपा का ऐसा पेड़ लगाना है जो कभी उखाड़े न उखड़े.
महागठबंधन को धराशायी करना है
श्री शाह ने विस्तारकों को मंत्र दिया कि विपक्षी दल जितने भी महागठबंधन करें या खटबंधन. उन्हें धराशायी कर देना है. ऐसा करने के लिए एक-एक कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाना है. एक-एक लोगों को बताना होगा कि सरकार ने क्या किया है और उनके लिए क्या करने जा रही है. श्री शाह ने विस्तारकों को बूथ मैनेजमेंट के टिप्स भी दिये.
कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश
श्री शाह ने गांव-गांव तक 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जयंती समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा छह अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस, 14 अप्रैल को समरसता दिवस, 23 जून को बलिदान दिवस, 14 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस समारोह भी गांव के स्तर पर आयोजित करने का निर्देश दिया. साथ ही प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण बूथ स्तर तक आयोजित करने का निर्देश दिया गया.
दिया निर्देश
अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का निर्देश
घर-घर जाकर संपर्क करें विस्तारक
बूथ लेबल कमेटी का सत्यापन कर और नये सदस्य को जोड़ें
झारखंड में सभी 14 सीटों को जीतने का दिया गया मंत्र
महागठबंधन को धराशायी करने की शाह ने रणनीति बतायी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola