रांची : लेवी से जुड़े दर्ज एक-एक मामले की जांच करेगा एनआइए
Updated at : 11 Jul 2018 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति सम्मेलन कमेटी (टीएसपीसी) के हार्डकोर नक्सलियों की मुश्किलें और बढ़ने वाली है. लेवी वसूली से जुड़े चतरा जिले के टंडवा और लावालौंग थाने में दर्ज एक-एक मामले की जांच नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) करेगी. इसको लेकर प्रक्रिया तेज हो गयी है. एजेंसी ने चतरा पुलिस से दोनों केस […]
विज्ञापन
रांची : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति सम्मेलन कमेटी (टीएसपीसी) के हार्डकोर नक्सलियों की मुश्किलें और बढ़ने वाली है.
लेवी वसूली से जुड़े चतरा जिले के टंडवा और लावालौंग थाने में दर्ज एक-एक मामले की जांच नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) करेगी. इसको लेकर प्रक्रिया तेज हो गयी है. एजेंसी ने चतरा पुलिस से दोनों केस के संबंध में दस्तावेज लिये हैं. जल्द ही केस को एजेंसी टेकओवर कर मामला दर्ज करेगी.
इसकी पुष्टि एक अधिकारी ने की है़ टंडवा थाने में दर्ज कांड संख्या 02/16 की जांच एनआइए पहले से ही कर रही है. अब इस मामले में टंडवा थाने में दर्ज तीन मामले कांड संख्या 20/15, 29/15 व 169/15 को भी टेकओवर कर एनआइए कांड संख्या 02/16 में टैग कर संयुक्त रूप से जांच करेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




