ePaper

रांची में बनेगा इनोवेशन हब, भारत सरकार ने झारखंड को दिये 90 लाख, जमीन चिह्नित

Updated at : 11 Jul 2018 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में बनेगा इनोवेशन हब, भारत सरकार ने झारखंड को दिये 90 लाख, जमीन चिह्नित

साइंस सेंटर में बनेगी इनोवेशन गैलरी दी गयी स्वीकृति रांची साइंस सेंटर अब रांची साइंस सिटी के नाम से जाना जायेगा रांची : भारत सरकार के सहयोग से रांची में झारखंड इनोवेशन हब की स्थापना की जायेगी. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इस पर लगभग 1.80 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. भारत सरकार […]

विज्ञापन
साइंस सेंटर में बनेगी इनोवेशन गैलरी दी गयी स्वीकृति
रांची साइंस सेंटर अब रांची साइंस सिटी के नाम से जाना जायेगा
रांची : भारत सरकार के सहयोग से रांची में झारखंड इनोवेशन हब की स्थापना की जायेगी. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इस पर लगभग 1.80 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. भारत सरकार ने इसके लिए 90 लाख रुपये राज्य को दिये हैं, शेष राशि राज्य सरकार की ओर से दी जायेगी.
इसकी स्थापना चिरौंदी स्थित साइंस सेंटर में किया जायेगा. इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गयी है. इस प्रस्ताव को मंगलवार को हुई झारखंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल की हुई बैठक में रखा गया. बैठक शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव की अध्यक्षता में हुई.
बैठक में झारखंड इनोवेशन गैलरी बनाने को भी स्वीकृति दी गयी. साइंस सेंटर में गैलरी बनायी जायेगी. इसके तहत झारखंड के लोगों द्वारा किये गये इनोवेशन को प्रदर्शित किया जायेगा. इसके लिए विभाग द्वारा लोगों से इस संबंध में आवेदन व उनके इनोवेशन की जानकारी मांगी जायेगी.
विभागीय स्तर पर गठित कमेटी द्वारा स्वीकृति के बाद गैलरी में इनोवेशन को जगह दी जायेगी. इसमें इनवोशन करनेवाले व्यक्ति की विस्तृत जानकारी भी दी जायेगी. रांची साइंस सेंटर अब रांची साइंस सिटी के नाम से जाना जायेगा. रांची साइंस सेंटर का विस्तार किया जायेगा.
साइंस सेंटर के बगल में 25 एकड़ जमीन चिह्नित की गयी है. झारखंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर के नाम में अब इनोवेशन शब्द जोड़ा जायेगा. इसका नाम अब झारखंड साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन काउंसिल होगा. अब काउंसिल को भारत सरकार से अनुदान भी प्राप्त हो सकेगा.
बैठक में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सह कौशल विकास विभाग के सचिव राजेश शर्मा, तकनीकी शिक्षा निदेशक अरुण कुमार, रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय, कुलसचिव डॉ अमर कुमार चौधरी, काउंसिल के कार्यपालक निदेशक डॉ जीएसपी गुप्ता शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola