स्मार्ट सिटी का विकास, रांची में केंद्रीय सहायता से क्षेत्रीय विकास योजना

Updated at : 10 Jul 2018 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी का विकास, रांची में केंद्रीय सहायता से क्षेत्रीय विकास योजना

नयी दिल्ली :स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत युवा प्रतिभाओं को इंटर्नशिप और फेलोशिप के जरिये तकनीकी हुनर दिखाने का मौका मिलेगा. आवास व शहरी मामलों के राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को इससे जुड़े चार कार्यक्रमों की शुरुआत की. साथ ही स्मार्ट सिटी परियोजना को लेकर प्रतियोगिताओं व योजनाओं के शुरू करने का एलान […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली :स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत युवा प्रतिभाओं को इंटर्नशिप और फेलोशिप के जरिये तकनीकी हुनर दिखाने का मौका मिलेगा. आवास व शहरी मामलों के राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को इससे जुड़े चार कार्यक्रमों की शुरुआत की. साथ ही स्मार्ट सिटी परियोजना को लेकर प्रतियोगिताओं व योजनाओं के शुरू करने का एलान किया.
इसी कड़ी में 25 राज्यों के एक-एक शहर में सार्वजनिक जमीन पर क्षेत्रीय विकास योजना बनाने की पहल की गयी है. पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित पटना, रांची, वाराणसी, पुणे सहित 25 अन्य शहरों में केंद्रीय सहायता से क्षेत्रीय विकास योजना को लागू किया जायेगा.
दो प्रतियोगिताओं की शुरुआत
डिजिटल भुगतान : सौ स्मार्ट शहरों में सौ दिन में स्थानीय निकायों के स्तर पर डिजिटल भुगतान की व्यवस्था लागू करने को लेेकर प्रतियोगिता .
विशेष सहायता : शहरों में परिवहन विकास, सरकारी जमीन के सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल, शहरी प्रशासन व कम आय वर्ग के लोगों को बेहतर आवास सुविधाएं देने लेकर प्रतियोगिता. श्रेष्ठ को विशेष सहायता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola