ePaper

प्रभात खबर प्रतिभा सम्‍मान : खचाखच भरे दीक्षांत मंडप में सम्मान पाकर गदगद हुए विद्यार्थी

Updated at : 08 Jul 2018 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर प्रतिभा सम्‍मान : खचाखच भरे दीक्षांत मंडप में सम्मान पाकर गदगद हुए विद्यार्थी

रांची : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह-2018 में रविवार को 3500 से भी ज्यादा मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया. मोरहाबादी स्थित रांची विश्‍वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में हुए सम्मान समारोह में राज्य की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल, रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश पांडेय, साईनाथ विवि के […]

विज्ञापन

रांची : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह-2018 में रविवार को 3500 से भी ज्यादा मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया. मोरहाबादी स्थित रांची विश्‍वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में हुए सम्मान समारोह में राज्य की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल, रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश पांडेय, साईनाथ विवि के प्रो-चांसलर एसपी अग्रवाल व एसबीआइ के डीजीएम संजय श्रीवास्तव ने टॉपरों को मेडल देकर उनका हौसला बढ़ाया.

वहीं, शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने जैक बोर्ड के टॉपरों को व नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने स्टेट व सिटी टॉपरों को सम्मानित किया. इससे पूर्व प्रभात खबर के स्थानीय संपादक विजय पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर स्टेट हेड अनुज कुमार सिन्हा ने कहा कि आप अपनी मेहनत के बल पर सम्मानित होने आये हैं.

उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को यह मंच नहीं मिला है उन्हें भी एक दिन यह मंच मिलेगा इसके लिए निराश नहीं होना है. बच्चे सफलता से निराश होकर गलत कदम उठाते हैं यह सही नहीं है उन्हें पता होना चाहिए कि अभी अवसर कई आयेंगे. उन्होंने आइंसटाइन का भी उदाहरण दिया. श्री सिन्हा ने कहा कि एक छोटी सी असफलता कभी भी सफलता की राह को नहीं रोक सकती, आप में योग्यता है. बच्चे आगे बढ़े लेकिन अपने माता-पिता को न भूलें. क्योंकि, आपकी सफलता के पीछे उनकी भी मेहनत है. दूसरी ओर उन्होंने अभिभावकों को भी सलाह दी कि बच्चों पर अपनी भावनाओं को न थोपे. बच्चों से बात करें उसकी रुचि किधर है?

पूरा दीक्षांत मंडप में अभिभावक व बच्चों से भर गया था. सम्मान समारोह में आये अभिभावक काफी उत्साहित दिख रहे थे. जैसे ही बच्चे सम्मानित होने मंच पर पहुंचते, वैसे ही उसके अभिभावक मोबाइल लेकर इस पल को अपने मोबाइल में कैद करने के लिए दौड़ पड़ते. सम्मानित होकर आये बच्चों के साथ कई अभिभावक सेल्फी भी ले रहे थे.

रजिस्ट्रेशन काउंटरों में लगी रही भीड़

प्रतिभा सम्मान समारोह में आने वाले विद्यार्थियों के लिए छह रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाये गये थे. सुबह नौ बजे से ही विद्यार्थियों की भीड़ रजिस्ट्रेशन काउंटरों में दिख रहा था. पूरा दीक्षांत मंडप विद्यार्थियों व अभिभावकों से खचाखच भरा हुआ था.

टॉप पर पहुंचने के लिए अपने अंदर क्षमता को विकासित करना होगा : सुनील वर्णवाल

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने कहा कि क्षमता तो सभी बच्चों में है लेकिन, टॉप में एक या दो बच्चे पहुंच पाते हैं. वही बच्चे टॉप पर पहुंचेंगे जो अपने अंदर क्षमता को विकसित कर सके. उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे कठिन क्षण आते हैं जो घर या कहीं पड़ोस में हो जाता है तो ऐसे क्षणों में विचलित नहीं होना है. जिसने भी हार मान ली वो कभी आगे नहीं बढ़ पायेगा.

उन्‍होंने कहा कि कठिन क्षण आने के बावजूद आगे बढ़ने की ललक रखना ये बहुत ही आवश्यक है. अभिभावकों को भी चाहिए ये क्षमता बच्चों के साथ-साथ अपने अंदर भी विकासित करें. उन्होंने कहा कि 10वीं व 12वीं के बच्चों को लिये अभी लंबा सफर तय करना है. उन्हें असल प्रतियोगिता परीक्षाएं अब देनी है. जो इन परीक्षाओं से कई गुणा कठिन होगा. इन परीक्षाओं में कई ऐसी परीक्षाएं हैं जिसमें यह तय होगा कि अन्य की तुलना में आप कितने बेहतर हैं.

कार्यक्रम की सराहना करते हुए श्री वर्णवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में उत्साह बढ़ता है. बच्चों को जिस तरह से घर में प्रोत्साहित करते हैं, अगर बच्चे बड़ी उपलब्धि हासिल की है तो उसे समाज के बीच में भी प्रोत्साहित करना चाहिए. जो प्रभात खबर कर रहा है.

आगे बढ़ने के साथ-साथ अच्छा नागरिक भी बने : डॉ पांडेय

रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश पांडेय ने कहा कि बच्चों की उपलब्धि सराहनीय है. अब आप जीवन की नयी दौड़ में शामिल हो रहे हैं. इस दौड़ में आगे बढ़ने के साथ-साथ अच्छा नागरिक बनने का भी प्रयास करें. पढ़ाई में अच्छा करें सफलता पायें और अपने परिवार, शिक्षक व देश का नाम रोशन करें. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप जिस भी क्षेत्र में जायें ऐसा प्रयास करें कि उसमें बेहतर करें. आज कई ऐसे शिक्षण संस्थान हैं जो आपको बेहतर मार्गदर्शन दे सकते हैं.

मेहनत के बगैर कोई महान नहीं बन सकता : एसपी अग्रवाल

साई नाथ विवि के प्रो-चांसलर एसपी अग्रवाल ने कहा कि मेहनत के बगैर कोई महान नहीं बन सकता है. यह कार्यक्रम बच्चों के अंदर एक अलग उत्साह भरने वाला है. उन्होंने एक उदाहरण देकर बताया कि किस तरह से आपको लाइफ के पीक प्वाइंट को पकड़ना है. उन्होंने विद्यार्थियों से पूछा कि क्या आपलोगों ने कभी लेंस से पेपर जलाया है?

प्रतिभा का सम्मान होना चाहिए : संजय श्रीवास्तव

एसबीआइ के डीजीएम संजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतिभा का सम्मान होना चाहिए. बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं. प्रभात खबर द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में एक अलग तरह का उत्साह आता है. उनके अंदर बेहतर करने की क्षमता बढ़ती है.

प्रायोजकों को भी मिला सम्मान

सम्मान समारोह के दौरान प्रायोजकों को भी सम्मानित किया गया. इन्हें नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने प्रदान किया. गोल इंस्टीट्यूट के एमडी विपिन सिंह, चैंप स्क्वायर के मनीष सिन्हा, न्यूटन ट्यूटोरियल्स के एमडी इमरान अली को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा साइकोग्राफिक सोसाइटी के संस्थापक विकास कुमार, मेंटर्स के अभिनव स्वेलेन प्लाईवुड के मनमोय को भी सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola