रांची : चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता: रघुवर दास

Updated at : 07 Jul 2018 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता: रघुवर दास

अमित शाह के अधूरे टास्क पूरा करने में जुटी भाजपा, धर्मपाल ने ली क्लास रांची : प्रदेश भाजपा की टीम राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के टास्क को पूरा करने में जुटी है़ पार्टी को पूरे राज्य में बूथ कमेटी गठन करने से लेकर 19 टास्क मिले है़ं भाजपा के जिलाध्यक्षों, मंच-मोर्चा और पार्टी पदाधिकारियों को […]

विज्ञापन
अमित शाह के अधूरे टास्क पूरा करने में जुटी भाजपा, धर्मपाल ने ली क्लास
रांची : प्रदेश भाजपा की टीम राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के टास्क को पूरा करने में जुटी है़ पार्टी को पूरे राज्य में बूथ कमेटी गठन करने से लेकर 19 टास्क मिले है़ं भाजपा के जिलाध्यक्षों, मंच-मोर्चा और पार्टी पदाधिकारियों को अधूरे टास्क पूरा करने का निर्देश दिया गया है़ शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्षों, प्रभारी और पदाधिकारियों की बैठक हुई़
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पदाधिकारियों को संगठन के काम में जुटने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में जुटने की नसीहत दी़ वहीं संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कई जिलाध्यक्षों के प्रदर्शन को लेकर फटकार भी लगायी़
कई जिलों में बूथ कमेटी पूरी तरह से नहीं बनी है़ संगठन महामंत्री ने गिरिडीह, धनबाद, बोकारो सहित कई जिलों के अध्यक्षों को जल्द से जल्द बूथ कमेटी बनाने को कहा़ इसके साथ ही संगठन महामंत्री ने मोर्चा के कई पदाधिकारियों को मंडल कमेटी नहीं बनाने की फटकार लगायी़ बैठक में मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि संगठन के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी़ चुनाव का समय आ गया है़
अब मैदान में निकलें. सरकार के काम को आम लोगों को बताये़ं सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचायेंगे, तो कोई महागठबंधन सामने नहीं रहेगा़ योजनाओं की मॉनिटरिंग भी करें और लाभार्थियों से मिले़ं श्री दास ने कहा कि गांव-कस्बे में निकलने की जरूरत है़ युद्ध स्तर पर काम करना होगा़
43 लाख में 23 लाख सदस्य सत्यापित हुए : राज्य में भाजपा के 43 लाख सदस्य बनाये गये थे़ इसमें से 23 लाख सदस्य सत्यापित हुए है़ं इस बाबत प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि कुछ सदस्य बाहर के बन गये थे़ सत्यापित करने का काम चल रहा है़ यह आंकड़ा बढ़ेगा़ अब तक लगभग 24 लाख लोग सत्यापित हुए है़ं ग्राफ लगातार बढ़ रहा है़
25 हजार बूथ कमेटी बन गयी है : गिलुवा
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 2017 में झारखंड प्रवास के दौरान 19 सूत्री टास्क दिये थे़
उसे पूरा कर लिया गया है़ कुछ छूट गया है, वह भी उनके आने से पहले पूरा हो जायेगा़ राज्य में 29 हजार में से 25 हजार से ज्यादा बूथ कमेटी बन गयी है़ 11 तारीख को राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारी में प्रदेश के नेता लगे है़ं सांगठनिक कामकाज संतोषजनक है़ प्रदेश के सारे जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी लगे है़ं पन्ना प्रमुख, वोटर लिस्ट, स्मार्ट फोन धारक सभी की सूची तैयार हो रही है़
यह पूछने पर कि कई जिलाध्यक्षों के काम अधूरे हैं. वहां बूथ कमेटी नहीं बनी है़ इस पर श्री गिलुवा ने कहा कि कुछ तेजी से चल रहे हैं, कुछ थोड़ा पीछे छूट गये है़ अधूरी कमेटी भी पूरी हो जायेगी़ मौके पर महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रतुल शाहदेव और दीनदयाल वर्णवाल भी मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola