रांची : रिम्स को मिल गयी डीएम कार्डियोलॉजी की संबद्धता

Updated at : 06 Jul 2018 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : रिम्स को मिल गयी डीएम कार्डियोलॉजी की संबद्धता

रांची विवि की टीम पहुंची निरीक्षण करने रांची : रिम्स में कार्डियोलॉजी की पढ़ाई के लिए रांची विश्वविद्यालय से संबद्धता मिल गयी है. गुरुवार को रांची विवि की टीम ने रिम्स का निरीक्षण किया. इस दौरान 250 एमबीबीएस सीटों और कार्डियोलॉजी विभाग में डीएम कार्डियोलॉजी के कोर्स को मान्यता देने पर सहमति प्रदान की गयी. […]

विज्ञापन
रांची विवि की टीम पहुंची निरीक्षण करने
रांची : रिम्स में कार्डियोलॉजी की पढ़ाई के लिए रांची विश्वविद्यालय से संबद्धता मिल गयी है. गुरुवार को रांची विवि की टीम ने रिम्स का निरीक्षण किया. इस दौरान 250 एमबीबीएस सीटों और कार्डियोलॉजी विभाग में डीएम कार्डियोलॉजी के कोर्स को मान्यता देने पर सहमति प्रदान की गयी.
टीम ने कार्डियोलॉजी विभाग, रिम्स लाइब्रेरी के अलावा कुछ अन्य विभागों का निरीक्षण किया. इस दौरान रिम्स प्रबंधन ने रांची विवि की टीम को अपने यहां मौजूद फैकल्टी की संख्या भी विभागवार उपलब्ध करायी है. रांची विवि द्वारा फैकल्टी में मान्यता मिलने के बाद रिम्स प्रबंधन एमसीआइ का रुख करेगा. बीते साल अगस्त में स्वास्थ्य विभाग और रिम्स प्रबंधन ने एमसीआइ के सामने 250 एमबीबीएस की सीटों के लिए प्रस्ताव रखा था.
केंद्र से मिले हैं 24 करोड़
रिम्स में एमबीबीएस के 250 सीटों के लिए कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार ने रिम्स को 24 करोड़ रुपये का आवंटन किया था. इसके बाद रिम्स प्रबंधन आशान्वित है कि रिम्स में जल्द ही एमबीबीएस की 250 सीटों पर पढ़ाई शुरू कर दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola