रांची : आज पुतला फूकेंगे राजद कार्यकर्ता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रदेश राजद की ओर से झारखंड बंद की पूर्व संध्या पर चार जुलाई को प्रदेश कार्यालय से बिरसा चौक तक मशाल जुलूस निकाला जायेगा. साथ ही बिरसा चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला भी फूंका जायेगा. प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने बंद को सफल बनाने […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश राजद की ओर से झारखंड बंद की पूर्व संध्या पर चार जुलाई को प्रदेश कार्यालय से बिरसा चौक तक मशाल जुलूस निकाला जायेगा. साथ ही बिरसा चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला भी फूंका जायेगा.
प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने बंद को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है. छात्रावास खाली कराने का निर्देश तानाशाही : झारखंड आदिवासी संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक डॉ करमा उरांव ने कहा है कि पांच जुलाई के झारखंड बंद के मद्देनजर शासन-प्रशासन द्वारा आदिवासी बालक व बालिका छात्रावास खाली कराने का निर्देश देना तानाशाही रवैये का परिचयायक है. यह लोकतांत्रिक अधिकार व मर्यादाओं का खुला उल्लंघन है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










