झारखंड को तीसरा विकल्प देगा जनमत : सूर्य सिंह बेसरा
Updated at : 02 Jul 2018 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : जनमत के मुख्य संयोजक सह पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य झारखंड में तीसरा विकल्प देना है. राज्य की जनता सरकार की जन विरोधी नीतियों व विपक्ष की मौनवादी नीति के खिलाफ मुखर हो चुकी है. सियासी अखाड़े में तीसरे विकल्प के रूप में जनमत जनता की […]
विज्ञापन
रांची : जनमत के मुख्य संयोजक सह पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य झारखंड में तीसरा विकल्प देना है. राज्य की जनता सरकार की जन विरोधी नीतियों व विपक्ष की मौनवादी नीति के खिलाफ मुखर हो चुकी है.
सियासी अखाड़े में तीसरे विकल्प के रूप में जनमत जनता की आवाज बनेगा. यह संगठन गांव व ग्रामीणों में बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बनेगा. संगठन 2019 में सत्ता परिवर्तन के साथ-साथ व्यवस्था परिवर्तन के लिए व्यापक अभियान चलायेगा.
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची से रविवार को इसका आगाज हो चुका है. आठ जुलाई को हजारीबाग, 15 जुलाई को डालटनगंज, 22 जुलाई को जमशेदपुर व 29 जुलाई को दुमका में सभा की जायेगी. श्री बेसरा रविवार को चुटिया के श्रीराम गार्डेन में बैठक को संबोधित कर रहे थे. सभा की अध्यक्षता करते हुए राजू महतो ने कहा कि झारखंड जनमानस गोलबंद हो व अपनी शक्तियों को बंटने न दे.
जनमत राज्य में नव क्रांति का मार्ग प्रशस्त करते हुए लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा. जनमत के साथ झारखंड पीपुल्स पार्टी, आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच,आदिवासी सेंगल आंदोलन, भारत प्राचीन आदिवासी कोल जाति कल्याण समिति, अखिल भारतीय आदिवासी कोल समाज सेवा संघ, शिक्षित बेरोजगारी मंच, झारखंड तेली संघर्ष मोर्चा, जय आदिवासी युवा शक्ति, हासा भाषा संघर्ष समिति, गांव गणराज्य लोक समिति, युवा उलगुलान मंच, झारखंड सलाहकार संघ, रांची कॉलेज छात्र संघ व झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा शामिल हैं.
मौके पर डानियल मुर्मू, हाबिल मिंज, कनक सिंह मुंडा, राधा कृष्ण सिंह मुंडा, रायमनी मुंडा, गोपाल महतो, रंजीत उरांव, विनीता खलखो, जोसपीन सुवर्णो, विल्सन खलखो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




