रांची : राजा पीटर मामले में केस डायरी पेश करने का निर्देश

Updated at : 30 Jun 2018 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : राजा पीटर मामले में केस डायरी पेश करने का निर्देश

रांची : झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्या मामले के आरोपी पूर्व उत्पाद मंत्री राजा पीटर की अोर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई. जस्टिस एचसी मिश्र व जस्टिस बीबी मंगलमूर्ति की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए एनआइए को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. साथ ही मामले की […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्या मामले के आरोपी पूर्व उत्पाद मंत्री राजा पीटर की अोर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई.
जस्टिस एचसी मिश्र व जस्टिस बीबी मंगलमूर्ति की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए एनआइए को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. साथ ही मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 जुलाई की तिथि तय की. प्रार्थी पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने याचिका दायर की है. उन्होंने नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) पर पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्या मामले में फंसाने का आरोप लगाया है.
उल्लेखनीय है कि नाै जुलाई 2008 को बुंडू के स्कूल में आयोजित सभा के दाैरान पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या नक्सलियों द्वारा की गयी थी. गोलीबारी में रमेश सिंह मुंडा के साथ उनके दो सुरक्षाकर्मी व एक छात्र की माैत हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola