रांची : खूंटी मामलों को लेकर हुई बैठक, सरकार की नीतियों के कारण अशांति : कांग्रेस
Updated at : 29 Jun 2018 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के निर्देश पर खूंटी मामले के लेकर गठित कमेटी की पहली बैठक गुरुवार को कांग्रेस भवन में हुई. कमेटी के सदस्य डॉ प्रदीप बलमुचु, डॉ रामेश्वर उरांव, नियेल तिर्की, कालीचरण मुंडा व रमा खलखो हैं. यह कमेटी खूंटी का दौरा कर लोगों से मिल कर समस्याओं की […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के निर्देश पर खूंटी मामले के लेकर गठित कमेटी की पहली बैठक गुरुवार को कांग्रेस भवन में हुई. कमेटी के सदस्य डॉ प्रदीप बलमुचु, डॉ रामेश्वर उरांव, नियेल तिर्की, कालीचरण मुंडा व रमा खलखो हैं. यह कमेटी खूंटी का दौरा कर लोगों से मिल कर समस्याओं की जड़ तक जायेगी और इस संबंध में प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस को समर्पित करेगी.
बैठक में कमेटी के सदस्यों ने कहा कि सरकार घटनाओं की रोक-थाम के लिए सिर्फ जिला प्रशासन व पुलिस बल का प्रयोग कर रही है, जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए काफी नहीं है. पांचवीं अनुसूची इलाके में रघुवर सरकार की नीतियों के कारण अशांति का माहौल बना है. रघुवर सरकार को जानना चाहिए कि इस क्षेत्र में जमीन को बचाने के लिए बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू का विद्रोह हुआ और जमीन बचाने के लिए सीएनटी/एसपीटी एक्ट बनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




