प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान के लिए रजिस्ट्रेशन आज से

Published at :28 Jun 2018 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान के लिए रजिस्ट्रेशन आज से

रजिस्ट्रेशन के लिए प्रभात खबर कार्यालय कोकर में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं रांची : प्रभात खबर की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष भी सीबीएसइ 10वीं, 12वीं, आइसीएसइ 10वीं, 12वीं तथा झारखंड बोर्ड में मैट्रिक तथा इंटर (कला, विज्ञान व वाणिज्य) […]

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन के लिए प्रभात खबर कार्यालय कोकर में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं

रांची : प्रभात खबर की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष भी सीबीएसइ 10वीं, 12वीं, आइसीएसइ 10वीं, 12वीं तथा झारखंड बोर्ड में मैट्रिक तथा इंटर (कला, विज्ञान व वाणिज्य) के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. सम्मानित होनेवाले सभी विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा. गुरुवार से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. नाम रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रभात खबर कार्यालय कोकर में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क किया जा सकता है.
निम्न क्राइटेरिया के आधार पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. जैक 10वीं में 85 प्रतिशत या इससे ऊपर व 12वीं में 75 प्रतिशत या इससे ऊपर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. वहीं सीबीएसइ व आइसीएसइ बोर्ड के 10वीं व 12वीं में 90 फीसदी या इससे अधिक अंक लानेवाले बच्चों को सम्मानित किया जायेगा. अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहें प्रभात खबर.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola