15 जुलाई तक राजधानी के सभी पंपों पर मिलने लगेगा पांच किलो का गैस सिलिंडर

Updated at : 28 Jun 2018 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
15 जुलाई तक राजधानी के सभी पंपों पर मिलने लगेगा पांच किलो का गैस सिलिंडर

इंडियन ऑयल ने शुरू की है सुविधा, रांची में 12 नये पंपों पर मिलने लगेगा सिलिंडर रांची : कामकाजी लोगों और घर से दूर रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है. ऐसे लोगों को 15 जुलाई से राजधानी में स्थित इंडियन ऑयल के सभी पेट्रोल पंपों के माध्यम से पांच किलो का छोटा सिलिंडर […]

विज्ञापन
इंडियन ऑयल ने शुरू की है सुविधा, रांची में 12 नये पंपों पर मिलने लगेगा सिलिंडर
रांची : कामकाजी लोगों और घर से दूर रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है. ऐसे लोगों को 15 जुलाई से राजधानी में स्थित इंडियन ऑयल के सभी पेट्रोल पंपों के माध्यम से पांच किलो का छोटा सिलिंडर मिलने लगेगा. केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की फ्री ट्रेड एलपीजी योजना के तहत इसे उपलब्ध कराया जा रहा है. इसे गैर घरेलू यानी वाणिज्यिक कीमतों पर उपलब्ध कराया जायेगा.
जानकारी के अनुसार राजधानी में लगभग 15 दिनों में 12 नये पेट्रोल पंपों में भी यह सुविधा शुरू होगी. वर्तमान में राजधानी के आठ पेट्रोल पंपों पर यह सुविधा मिल रही है. पांच किलो वाला गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों को मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, कर्मचारी पहचान पत्र, पासपोर्ट, छात्र पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों में कोई एक देना होगा. स्थानीय आवासीय का प्रमाण देना जरूरी नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola