पत्नी भोपाल में दे रही टीचर ट्रेनिंग की परीक्षा, फोन पर मिली पति की शहादत की सूचना

पथरगामा /महगामा : लातेहार में जगुआर के जवान देव कुमार महतो के शहीद होने की खबर िमलते ही बुधवार को उनके पैतृक गांव बसंतराय प्रखंड अंतर्गत कदमा पंचायत का महेशलिट्टी गांव में पहुंची, मातमी सन्नाटा पसर गया. घरों में चूल्हा तक नहीं जला. शहीद के पिता बालदेव महतो, मां जानकी देवी, तीन भाई व एक […]
पथरगामा /महगामा : लातेहार में जगुआर के जवान देव कुमार महतो के शहीद होने की खबर िमलते ही बुधवार को उनके पैतृक गांव बसंतराय प्रखंड अंतर्गत कदमा पंचायत का महेशलिट्टी गांव में पहुंची, मातमी सन्नाटा पसर गया. घरों में चूल्हा तक नहीं जला. शहीद के पिता बालदेव महतो, मां जानकी देवी, तीन भाई व एक बहन को रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, पत्नी ममता कुमारी को ससुराल वालों की ओर से फोन पर सूचना दी गयी है. ममता देवी टीचर ट्रेनिंग की परीक्षा देने भोपाल गयी थीं, सूचना के बाद गोड्डा के लिए निकल गयी है. वहीं, शहीद का शव लाने के लिए जगुआर के अधिकारियों की टीम रवाना हो गयी है, देर रात तक गोड्डा पहुंचने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










