जो सिल्ली के वोटर नहीं वह इलाका छोड़ दें : डीसी

रांची : सिल्ली उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं. मतदान केंद्रों में पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गयी है. चुनाव को लेकर डीसी राय महिमापत रे ने कहा है कि जो सिल्ली के वोटर नहीं हैं, वो सिल्ली छोड़ दें. वहीं, पार्टी के नेता जिनका नाम सिल्ली के […]
रांची : सिल्ली उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं. मतदान केंद्रों में पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गयी है. चुनाव को लेकर डीसी राय महिमापत रे ने कहा है कि जो सिल्ली के वोटर नहीं हैं, वो सिल्ली छोड़ दें. वहीं, पार्टी के नेता जिनका नाम सिल्ली के मतदाता सूची में नहीं हैं, वो कैंप न करें. इस संबंध में डीसी ने आदेश भी जारी कर दिया है. वहीं, शनिवार को चुनाव प्रचार भी थम गया. अब प्रत्याशियों ने शाम पांच बजे के बाद घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




