सिल्ली विधानसभा उपचुनाव : बाबूलाल मरांडी ने कहा, भाजपा सरकार गरीब व आदिवासियों की नहीं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सोनाहातू : सिल्ली उपचुनाव को लेकर रविवार को राहे प्रखंड के सताकी मैदान में महागठबंधन द्वारा चुनावी सभा आयोजित की गयी. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जल, जंगल व जमीन की रक्षा, संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए गठबंधन की साझा प्रत्याशी सीमा महतो को वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि भाजपा […]
विज्ञापन
सोनाहातू : सिल्ली उपचुनाव को लेकर रविवार को राहे प्रखंड के सताकी मैदान में महागठबंधन द्वारा चुनावी सभा आयोजित की गयी. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जल, जंगल व जमीन की रक्षा, संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए गठबंधन की साझा प्रत्याशी सीमा महतो को वोट देने की अपील की.
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झारखंडियों के हक व अधिकार को नीलाम करने में लगी है. भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन कर किसानों की जमीन बड़े घराने को देने का काम कर रही है. यह सरकार गरीब, किसान व अादिवासी की नहीं है.
सभा में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हक व अधिकार के लिए लड़ने वाले हमारे विधायक की विधायिकी भाजपा सरकार ने साजिश के तहत रद्द करने का काम किया है. उपचुनाव द्वारा हम सबक देने का काम करेंगे. हमारी लड़ाई अन्याय के खिलाफ होगी. हेमंत ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य को लूटने का काम कर रही है. यह सरकार सभी क्षेत्रों में फेल है.
झारखंड को बचाने के लिए साझा प्रत्याशी को विजयी बनायें. सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, भुनेश्वर मेहता, बंधु तिर्की, अमित महतो, सीमा महतो, सुफल महतो, भुनेश्वर केवट सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










