तीन दिन की पेरोल अवधि खत्म, रांची वापस लौटे लालू यादव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : बेटे की शादी में शामिल होने के बाद चारा घोटाला के सजायाफ्ता व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद रांची वापस लौट आये हैं. उनकी तीन दिन की पेरोल अवधि समाप्त हो गयी है. रांची पहुंचने के बाद लालू यादव रांची उच्च न्यायालय से इलाज के लिए छह सप्ताह की मिली अस्थायी जमानत की औपचारिकताएं […]
विज्ञापन
रांची : बेटे की शादी में शामिल होने के बाद चारा घोटाला के सजायाफ्ता व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद रांची वापस लौट आये हैं. उनकी तीन दिन की पेरोल अवधि समाप्त हो गयी है. रांची पहुंचने के बाद लालू यादव रांची उच्च न्यायालय से इलाज के लिए छह सप्ताह की मिली अस्थायी जमानत की औपचारिकताएं पूरी करेंगे.
लालू के विश्वासपात्र माने जानेवाले राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद ने बताया कि हम जमानत की औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे. हालांकि, मंगलवार से पहले इसके पूरा होने की संभावना नहीं है. जमानत मिलने के बाद लौटने पर उनके उपचार को लेकर निर्णय लिया जायेगा.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद मधुमेह, रक्तचाप, गुर्दे की समस्या सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं. उनका इलाज रांची स्थित रिम्स अस्पताल में न्यायिक हिरासत में जारी था और बीते शुक्रवार को रांची उच्च न्यायालय ने बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें छह सप्ताह की जमानत दे दी थी. न्यायिक हिरासत में कई हफ्ते तक नयी दिल्ली के एम्स में भर्ती रहे लालू को इस महीने की शुरुआत में रिम्स में वापस लाया गया था. राजद ने इसका कड़ा विरोध करते हुए आरोप लगाया कि उनके पार्टी प्रमुख की सेहत बेहतर नहीं होने के बावजूद केंद्र की मौजूदा राजग सरकार के इशारे पर उन्हें एम्स से छुट्टी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










