झारखंड : बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से कहा, मिशन 2019 में लग जायें

Updated at : 09 May 2018 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से कहा, मिशन 2019 में लग जायें

रांची : झाविमो ने नगर निकाय चुनाव के बाद महानगर में संगठन की समीक्षा की़ निर्णय लिया गया कि महानगर में वार्ड स्तर पर संगठन का पुनर्गठन होगा़ आने वाले चुनाव के मद्देनजर संगठन को दुरुस्त किया जायेगा़ पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने महानगर में संगठन के कार्यों […]

विज्ञापन
रांची : झाविमो ने नगर निकाय चुनाव के बाद महानगर में संगठन की समीक्षा की़ निर्णय लिया गया कि महानगर में वार्ड स्तर पर संगठन का पुनर्गठन होगा़ आने वाले चुनाव के मद्देनजर संगठन को दुरुस्त किया जायेगा़
पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने महानगर में संगठन के कार्यों का जायजा भी लिया़ महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने महानगर में सांगठनिक स्थिति की जानकारी दी़ श्री मरांडी ने कहा कि निकाय चुनाव से सबक लेते हुए कार्यकर्ता 2019 की तैयारी लग जाये़ं चुनाव में हार-जीत लगी रहती है़ विपरीत परिस्थिति में भी निकाय चुनाव में पार्टी ने राज्य भर में बेहतरीन प्रदर्शन किया एवं कई जगह पर जीत दर्ज की.
एक राजनीतिक कार्यकर्ता को हार को चुनौती के रूप में स्वीकार करना चाहिए़ बैठक में महासचिव जितेंद्र वर्मा, नजीबुल्लाह खान, दीपू गाड़ी, रे‍याज खान, मंतोष सिंह, इंदु भूषण गुप्ता, विनीता मुंडा सहित प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola