गोमिया विधानसभा उपचुनाव : माधवलाल बने भाजपा प्रत्याशी
Updated at : 07 May 2018 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भाजपा ने गोमिया विधानसभा उपचुनाव में माधवलाल सिंह को प्रत्याशी बनाया है. पार्टी के प्रदेश मंत्री अनंत ओझा व महामंत्री दीपक प्रकाश ने रविवार को इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी अनंत ओझा ने बताया कि 2014 के विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी के साथ हुए समझौते के तहत भाजपा ने गोमिया से प्रत्याशी […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा ने गोमिया विधानसभा उपचुनाव में माधवलाल सिंह को प्रत्याशी बनाया है. पार्टी के प्रदेश मंत्री अनंत ओझा व महामंत्री दीपक प्रकाश ने रविवार को इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी
अनंत ओझा ने बताया कि 2014 के विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी के साथ हुए समझौते के तहत भाजपा ने गोमिया से प्रत्याशी दिया है. पार्टी गठबंधन धर्म का पालन करते हुए सिल्ली में आजसू के उम्मीदवार को समर्थन करेगी. भाजपा दोनों सीट एनडीए की झोली में लाना चाहती है. जिस प्रकार निकाय चुनाव में जनता ने सरकार के विकास कार्यक्रमों व नीतियों को समर्थन दिया है, उसी तरह उपचुनाव में भी पार्टी को समर्थन मिलेगा.
अटूट है भाजपा-आजसू का गठबंधन : दीपक प्रकाश ने कहा : आजसू राजग का पुराना घटक दल है. हम गठबंधन पर विश्वास करते हैं और निभाते हैं. यह गठबंधन अटूट है. भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. कार्यकर्ताओं की राय व विचार विमर्श से गोमिया उपचुनाव में माधवलाल सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है.
विपक्ष राज्य में हो रहे विकास को रोकने के लिए एकजुट हो रहा है, जिसे जनता सभी चुनावों में नकार रही है. पूर्व विधायक छत्रु राम महतो ने कहा : प्रत्याशी की घोषणा के पूर्व कई दावेदार होते हैं. पर घोषणा के बाद सभी कार्यकर्ता घोषित उम्मीदवार को जिताने के लिए कार्य करते हैं. गोमिया उपचुनाव में भी क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता मिल कर चुनाव लड़ेंगे. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुणानंद महतो, बोकारो जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




