झारखंड : पांच वर्षों में निगम में कोई काम नहीं हुआ : बाबूलाल मरांडी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2018 6:36 AM
विज्ञापन
रांची : झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पिछले पांच वर्षों में नगर निगम, पिछले तीन वर्षों में राज्य और लगभग चार वर्षों में केंद्र सरकार ने कोई काम नहीं किया़ केवल विकास के खोखले वादे किये गये़ दिल्ली से रांची तक भाजपा नेताओं ने बड़ी-बड़ी घोषणाएं की़ रांची नगर निगम को किसी […]
विज्ञापन
रांची : झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पिछले पांच वर्षों में नगर निगम, पिछले तीन वर्षों में राज्य और लगभग चार वर्षों में केंद्र सरकार ने कोई काम नहीं किया़
केवल विकास के खोखले वादे किये गये़ दिल्ली से रांची तक भाजपा नेताओं ने बड़ी-बड़ी घोषणाएं की़ रांची नगर निगम को किसी की चिंता नहीं रही़ लोगों का भरोसा टूटा है़ झाविमो के कार्यकर्ता लोगों को विकास का भरोसा दिलायें कि नगर में झाविमो की सरकार बनी, तो इसे सजाने और संवारने का काम करेंगे़ श्री मरांडी बुधवार को राजधानी के हरमू मैदान में निकाय चुनाव को लेकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मेें बोल रहे थे़
सम्मेलन में बूथ प्रभारी, मंडल प्रभारी और मंडल अध्यक्ष से एक-एक बूथ की जानकारी मांगी गयी़ बूथ कमेटी की समीक्षा की गयी़ बूथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने के लिए कहा गया़ श्री मरांडी ने कहा कि नगर निगम में पिछले पांच वर्षों में केवल कमीशन का खेल खेला गया. हालात खराब है़ लोगों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है़ ड्रेनेज सिस्टम बदहाल है़ मुहल्ले में बिजली नहीं है़ सफाई की हालत बदतर है़
सरकार ने कहा था कि रांची को स्मार्ट सिटी बनायेंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ़ झाविमो सुप्रीमो ने कहा कि फुटपाथ दुकानदार, सब्जी-फल वाले उजाड़े जाते है़ं ये कहां जायेंगे़
हम लोगों को उजाड़ने के लिए नहीं, बसाने के लिए आयेंगे़
इस सरकार ने लोगों का भरोसा तोड़ दिया : विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि नगर निगम को विकास की चिंता नहीं रही़ इसके लोग अपनी जेब भरने में लगे रहे़ इसलिए झाविमो के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करे़ं इसके लिए जरूरी है कि कार्यकर्ता तन, मन और धन से अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए जुटे़ं आम लोगों का भरोसा इस सरकार से टूटा है़ पार्टी नेता बंधु तिर्की ने कहा कि आने वाला दिन झाविमो का है़
नगर निगम क्षेत्र में झाविमो के उम्मीदवार को समर्थन मिल रहा है़ मौके पर झाविमो के मेयर पद के प्रत्याशी शिवा कच्छप, डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी उत्तम यादव, सचिव राजीव रंजन मिश्रा, संतोष कुमार, सरोज सिंह, शोभा यादव, सुचिता सिंह, केके पोद्दार, मोइन अंसारी, नजीबुल्ला, जितेंद्र वर्मा, सूरज शाहदेव, आदित्य मोनू सहित बूथ व मंडल के प्रभारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










