ePaper

सीबीएसइ पेपर लीक: झारखंड और बिहार में बड़ी कार्रवाई, 15 अरेस्ट, दो पटना से पकड़ाये

Updated at : 31 Mar 2018 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
सीबीएसइ पेपर लीक: झारखंड और बिहार में बड़ी कार्रवाई, 15 अरेस्ट, दो पटना से पकड़ाये

रांची/चतरा : सीबीएसइ 10वीं के गणित के पेपर लीक मामले में चतरा से अब तक 15 और पटना से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. चतरा से जिनकी गिरफ्तारी हुई है, उनमें स्टडी विजन कोचिंग के संचालक व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयोजक सतीश पांडेय, उनका सहयोगी पंकज सिंह व एक अन्य और […]

विज्ञापन

रांची/चतरा : सीबीएसइ 10वीं के गणित के पेपर लीक मामले में चतरा से अब तक 15 और पटना से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. चतरा से जिनकी गिरफ्तारी हुई है, उनमें स्टडी विजन कोचिंग के संचालक व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयोजक सतीश पांडेय, उनका सहयोगी पंकज सिंह व एक अन्य और 12 छात्र शामिल हैं. पटना के कृष्णा नगर से गया के शेरघाटी के अमित कुमार व छपरा के आकाश कुमार की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस दोनों को चतरा ले आयी है. दोनों के तार दिल्ली से जुड़े हैं. दोनों सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा में पैसे लेकर अधिक नंबर दिलाने का काम करते थे. बताया जा रहा है कि इनका संपर्क दिल्ली के शिक्षा माफियाओं से भी है.

छापेमारी में जुटी है एसआइटी : पुलिस ने चतरा के नाजरेथ विद्या निकेतन के प्रीतम टोप्पो के मोबाइल से गणित का प्रश्न पत्र भी बरामद किया है. चतरा के सदर थाने में मामला (कांड संख्या 87/18) दर्ज किया गया है. एसपी अखिलेश वी वारियर ने एसआइटी का गठन किया है, जो झारखंड और बिहार में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है. इसमें एसडीपीओ ज्ञान रंजन, इंस्पेक्टर बंधन भगत, सदर थाना प्रभारी राम अवध सिंह, सुजीत कुमार, इटखोरी थाना प्रभारी अशोक राम, एसआइ शंभु शरण दास व अभिषेक कुमार शामिल हैं. संभव है कि कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी हो. एसपी ने कहा : शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पेपर लीक मामले का खुलासा करेंगे.

प्राचार्य ने दी थी सूचना : नवोदय विद्यालय के प्राचार्य को पेपर लीक की जानकारी 28 मार्च को हुई थी. उन्हें एक छात्र ने फोन कर बताया था. प्राचार्य ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी थी. जिला प्रशासन ने जांच शुरू की, तो कई अहम तथ्य सामने आये. प्रशासन ने प्राचार्य को किसी से भी बात करने से मना किया है. प्राचार्य की सूचना के बाद पुलिस ने सबसे पहले नवोदय विद्यालय में परीक्षा दे रहे डीएवी के तीन छात्रों सौरभ सुमन, सुमंत कुमार सिंह और सुमित सिंह के अलावा नाजरेथ विद्या निकेतन के प्रीतम टोप्पो के सहित दो अन्य छात्रों को हिरासत लिया. इनसे गहन पूछताछ की गयी. छात्रों के बयान पर जतराहीबाग (चतरा) स्थित स्टडी विजन के तीन संचालकों को गिरफ्तार किया गया. शुक्रवार देर शाम को छह और छात्रों को पकड़ा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola