झारखंड : बीफ ले जाने के आरोप में भीड़ ने पीट-पीट कर अलीमुद्दीन को मारा था, कोर्ट ने 11 आरोपी को दोषी पाया

रामगढ़ : अलीमुद्दीन हत्याकांड में शुक्रवार को रामगढ़ की फास्ट ट्रैक अदालत ने सभी 11 आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 427/149, 435/149, 302/149 के तहत दोषी करार दिया है. न्यायालय ने तीन आरोपियों को मुख्य अभियुक्त करार दिया है. सभी को 21 मार्च को सजा सुनायी जायेगी. दोषी करार सभी 11 […]
वयस्क की तरह मामला चलाने के लिए दिया आवेदन : एक अन्य आरोपी छोटू राणा की उम्र कम के होने के कारण उसका मामला जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड को भेजा जा चुका है. लेकिन अभियोजन पक्ष ने जुबेनाइल जस्टिस एक्ट में संशोधन के बाद छोटू राणा का मामला भी वयस्क की तरह चलाने के लिए न्यायालय में आवेदन दिया है.
कोर्ट परिसर में तैनात थे पुलिस बल : अलीमुद्दीन हत्याकांड में फैसला सुनाये जाने को लेकर शुक्रवार को रामगढ़ न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गयी थी. परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये थे. सुरक्षा की कमान डीएसपी मुख्यालय डॉ वीरेंद्र चौधरी, एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, सार्जेंट मेजर अनिल कुमार, रामगढ़ थाना प्रभारी राजेश कुमार अादि ने संभाल रखा था. हर आने-जानेवाले पर िनगरानी रखी जा रही थी.
29 जून 2017 को हुई थी हत्या
विहिप आैर बजरंग दल ने निकाला था जुलूस
अभियोजन पक्ष की ओर से 19 गवाह प्रस्तुत किये गये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




