अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, पांच घायल
Edited by KEDAR MAHTO BERO
Updated:
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बेड़ो-लोहरदगा मार्ग में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं पांच लोग घायल हो गये.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, बेड़ो.
थाना क्षेत्र के बेड़ो-लोहरदगा मार्ग में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं पांच लोग घायल हो गये. पीएचसी में उपचार के बाद चिकित्सक ने पांचों घायलों को रिम्स रेफर कर दिया. पहली दुर्घटना मंगलवार की शाम में खटंगा मोड़ के समीप हुई. जिसमें दो बाइक सवारों की भीड़ंत हो गयी. दोनों बाइक में पांच सवार घायल हो गये. सभी घायलों को ग्रामीणों की सहयोग से पुलिस ने उपचार के लिए पीएचसी पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने पांचों घायलों को रिम्स रेफर कर दिया. घायलो में अमरजीत कुमार (23), श्रवण कुमार (18) दोनों करांजी गांव के निवासी हैं, जबकि प्रेम उरांव (18), अमित गोप (19) और रंजन टंडन (23) सभी खत्रीखटंगा गांव के निवासी हैं. दूसरी दुर्घटना थाना क्षेत्र के पांडेपाड़ा गांव के समीप बुधवार की शाम लगभग सात बजे बाइक व कार की आमने सामने की टक्कर हो गयी. जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान थाना लापुंग, ग्राम ककरिया अम्बा टोली निवासी युवक मनीष मुंडा (21) पिता स्व जय किशोर मुंडा के रूप में की गयी. युवक अपने गांव से ससुराल पांडेपाड़ा जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गयी. जिसके बाद बेड़ो थाना के एएसआइ सैम टोपनो ने ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए उसे सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सक ने रिम्स रेफर कर दिया. इसी दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गयी. इधर पुलिस ने कार व बाइक को जब्त कर थाना ले आयी.बेड़ो फोटो-1, दुर्घटनाग्रस्त बाइक व कार.
-2, मृतक मनीष मुंडा का फाइल फोटो.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










