ePaper

वरिष्ठ आदिवासी साहित्यकार पीटर पॉल एक्का का निधन

Updated at : 12 Mar 2018 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
वरिष्ठ आदिवासी साहित्यकार पीटर पॉल एक्का का निधन

रांची : जाने-माने आदिवासी कथाकार फादर पीटर पॉल एक्का का आज सुबह 10 बजे के करीब गुवाहाटी से रांची लाने के क्रम में निधन हो गया. कल उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी, जिसके बाद उन्हें रांची लाया जा रहा था, लेकिन पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गयी. वे पिछले साल से ही असम […]

विज्ञापन


रांची :
जाने-माने आदिवासी कथाकार फादर पीटर पॉल एक्का का आज सुबह 10 बजे के करीब गुवाहाटी से रांची लाने के क्रम में निधन हो गया. कल उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी, जिसके बाद उन्हें रांची लाया जा रहा था, लेकिन पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गयी.

वे पिछले साल से ही असम के तेजपुर में संत जेवियर कॉलेज के वाइस प्रिंसिंपल बने थे.पीटर पॉल एक्का के कई उपन्यास और कहानी संग्रह हिंदी में प्रकाशित हैं जिनमें ‘जंगल के गीत’, ‘पलाश के फूल’, ‘सोन पहाड़ी’, ‘मौन घाटी’ (उपन्यास), ‘खुला आसमान बंद दिशाएं’, ‘राजकुमारों के देश में’, ‘परती जमीन’, ‘क्षितिज की तलाश में’ (कहानी संग्रह) प्रमुख हैं. डॉ. पीटर पॉल एक्का का जन्म सामटोली, सिमडेगा में हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola