ePaper

राज्यसभा चुनाव से पहले अर्जुन मुंडा और रघुवर दास की मुलाकात

Updated at : 11 Mar 2018 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव से पहले अर्जुन मुंडा और रघुवर दास की मुलाकात

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार (11 मार्च, 2018) को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे जेल मोड़ स्थित श्री मुंडा के सरकारी आवास पर जायेंगे. तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन मुंडा की शादी की 25वीं सालगिरह है. इसी अवसर पर […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार (11 मार्च, 2018) को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे जेल मोड़ स्थित श्री मुंडा के सरकारी आवास पर जायेंगे. तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन मुंडा की शादी की 25वीं सालगिरह है. इसी अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए रघुवर दास पूर्व सीएम के आवास पर जायेंगे.

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव : झारखंड का कोई भाजपा नेता ही होगा प्रत्याशी, अजय मारू और संजय सेठ भी हैं दावेदार

उधर, झारखंड के दो दिग्गज नेता मिलेंगे, तो राज्यसभा चुनावोंपर भी मंथन हो सकता है. ज्ञात हो कि झारखंड की दो सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन भरने की अंतिम तारीख 12 मार्च, 2018 है. अब तक भारतीयजनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.

ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि दो राजनेता मिलें और राजनीति पर चर्चा न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. फिर अर्जुन मुंडा ने हाल के दिनों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए जमकर प्रचार किये हैं. गुजरात हो या त्रिपुरा, अर्जुन मुंडा ने जहां भी प्रचार किया, भाजपा की सफलता ग्राफ बढ़ गया. झारखंड के पूर्व सीएम श्री मुंडा को भाजपा ने आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पार्टी का वोट शेयर बढ़ाने के लिए विशेष तौर पर चुनावों वाले प्रदेश में भेजा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola