ePaper

झारखंड : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिया आदेश, राजबाला को दी चारा घोटाले में क्लीन चिट, जानें पूरा मामला

Updated at : 27 Feb 2018 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिया आदेश, राजबाला को दी चारा  घोटाले में क्लीन चिट, जानें पूरा मामला

II विवेक चंद्र II रांची : झारखंड सरकार ने चारा घोटाले में मुख्य सचिव राजबाला वर्मा को क्लीन चिट दे दी है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार शाम उन्हें चेतावनी देते हुए क्लीन चिट देने का आदेश दिया है. हालांकि इससे संबंधित फाइल सोमवार देर रात तक कार्मिक विभाग को नहीं भेजी गयी थी. संभवत: […]

विज्ञापन
II विवेक चंद्र II
रांची : झारखंड सरकार ने चारा घोटाले में मुख्य सचिव राजबाला वर्मा को क्लीन चिट दे दी है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार शाम उन्हें चेतावनी देते हुए क्लीन चिट देने का आदेश दिया है. हालांकि इससे संबंधित फाइल सोमवार देर रात तक कार्मिक विभाग को नहीं भेजी गयी थी. संभवत: अगले एक-दो दिनों में आदेश जारी कर दिया जायेगा. आदेश में यह साफ नहीं किया गया है कि राजबाला वर्मा को लिखित या मौखिक चेतावनी दी जायेगी. हालांकि सूत्र बताते हैं कि उन्हें लिखित चेतावनी जारी की जायेगी. राजबाला वर्मा 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रही हैं.
मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने 16 जनवरी को दिया था जवाब. सरकार की ओर से भेजे गये नोटिस के बाद मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने चारा घोटाले में 16 जनवरी को अपना जवाब भेजा था.
चारा घोटाले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने महसूस किया था कि राजबाला वर्मा ने चाईबासा के उपायुक्त के रूप में काम करते हुए अपनी भूमिका सही तरीके से नहीं निभायी. उन्होंने कार्य में लापरवाही बरती. इसके मद्देनजर कोर्ट ने सरकार को अपने स्तर से उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था. इसके बाद राज्य सरकार ने वर्ष 2003 से ही उन्हें दो दर्जन से अधिक बार नोटिस जारी किया था. उनसे जवाब देने को कहा था. जनवरी 2018 में मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्मिक विभाग ने उनसे फिर से स्पष्टीकरण पूछा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola