खेत से युवक का शव बरामद, प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
खेत से युवक का शव बरामद, प्राथमिकी

टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलिट्री डेयरी फाॅर्म के समीप खेत से युवक का शव बरामद किया गया है.

विज्ञापन

नामकुम.

टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलिट्री डेयरी फाॅर्म के समीप खेत से युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान नामकुम तेतरीटोली कैलाश नगर निवासी जितेंद्र तिवारी के बेटे अभिजीत तिवारी (18) के रूप में हुई है. मृतक के गले, सिर व दोनों पैरों में चोट के निशान हैं. शव के समीप मोबाइल गिरा मिला है. पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुला कर फोरेंसिक जांच के लिए नमूना इकट्ठा किया. मामले में मृतक की मां प्रमिला देवी ने अज्ञात लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. परिजनों के अनुसार अभिजीत शनिवार की शाम घर से निकला था. रात आठ बजे मां को फोन कर थोड़ी देर में घर आने की बात कही थी, परंतु नहीं लौटा. रविवार की सुबह शव मिलने की सूचना मिली. टाटीसिलवे थाना प्रभारी हंसे उरांव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी है. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. शव के पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया. देर शाम स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया.

विज्ञापन
Rajesh Verma

लेखक के बारे में

By Rajesh Verma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola