झारखंड में गर्मी का कहर, 10 जिलों में पारा 44 डिग्री तक पहुंचने की आशंका, येलो अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather: बढ़ती गर्मी और लू को लेकर झारखंड में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. पलामू, गढ़वा के साथ 10 जिलों में तापमान 40 से 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड राज्य में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. आपदा प्रबंधन सह स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सभी जिलों के उपायुक्तों (डीसी) को सतर्क रहने और स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि वे स्वयं पूरे राज्य की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि आम जनता की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कमी न रहे. 

आपके शहर में

विज्ञापन

10 जिलों में 40 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां सहित कुल 10 जिलों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. अगले पांच दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है. 

डालटेनगंज सबसे गर्म, रांची में भी बढ़ा पारा

झारखंड में सबसे अधिक तापमान डालटेनगंज में दर्ज किया गया, जहां पारा 43.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं राजधानी रांची में तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में हीट वेव चलने की भी संभावना जताई है. 

येलो अलर्ट जारी, कई जिलों में हीट वेव का खतरा

मौसम विभाग ने 20 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. कुछ जिलों में लू चलने की स्थिति बन सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. साथ ही उत्तर-पूर्वी हिस्सों में 20 और 21 अप्रैल को तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटा) और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. 

आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 अप्रैल को आंशिक बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. इससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. 

स्वास्थ्य विभाग की आम जनता के लिए सलाह

  • स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. 
  • दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें. 
  • पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें. 
  • धूप में निकलते समय सिर और पूरे शरीर को ढककर रखें. 

स्कूलों में अवकाश पर विचार करने की सलाह

गर्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन को स्कूलों में कुछ दिनों के लिए अवकाश घोषित करने पर भी विचार करने का सुझाव दिया गया है, जिससे बच्चों को लू और गर्मी के प्रभाव से बचाया जा सके. 

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola