रांची में 8 सितंबर से शुरू होगा पर्युषण पर्व, आठ दिनों तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

रांची में आठ सितंबर से पर्युषण पर्व की शुरुआत होगी। जैन भवन में प्रवचन, प्रतिक्रमण और स्वाध्याय के जरिए श्रद्धालु आत्मशुद्धि और संयम का संकल्प लेंगे।

विज्ञापन

रांची. श्री जैन श्वेतांबर साधुमार्गी संघ की ओर से जैन धर्म के प्रमुख पर्वाधिराज पर्युषण के अवसर पर आठ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन 8 सितंबर से दिगंबर जैन भवन, हरमू रोड में किया जायेगा. इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक प्रवचन होगा. इसके बाद अल्पाहार और दिन में धर्म चर्चा का आयोजन किया जायेगा. वहीं, शाम छह बजे प्रतिक्रमण व स्वाध्याय के माध्यम से आत्मचिंतन, संयम और आत्मशुद्धि की प्रेरणा दी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ से पहुंचेंगी स्वाध्यायी बहनें

पर्युषण पर्व की आराधना को सफल बनाने के लिए दो स्वाध्यायी बहनें पुष्पाजी ओस्तवाल और ज्योतिजी ओस्तवाल छत्तीसगढ़ से सोमवार की सुबह 4:30 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेंगी. श्री संघ के सदस्य स्टेशन पहुंचकर उनका स्वागत और अगवानी करेंगे.

साधुमार्गी संघ के सचिव उत्तम जैन ने कहा कि पर्युषण केवल धार्मिक अनुष्ठानों का पर्व नहीं, बल्कि आत्मावलोकन, आत्मसंयम, क्षमा, तप, त्याग और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का अवसर है. उन्होंने कहा कि इन दिनों श्रद्धालुओं को अपनी दिनचर्या में धर्म और स्वाध्याय को अधिक स्थान देकर आत्मिक उन्नति की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए.

सामूहिक धर्माराधना से बढ़ेगी आध्यात्मिक ऊर्जा

श्री संघ के अध्यक्ष अशोक सुराणा ने कहा कि सामूहिक धर्माराधना से पर्व की आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रभाव और अधिक बढ़ता है. उन्होंने रांची के समस्त जैन समाज और धर्मप्रेमी सदस्यों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर पर्युषण पर्व की आराधना का लाभ लेने का आह्वान किया.

पर्युषण पर्व के सभी कार्यक्रम श्री साधुमार्गी जैन संघ, समता युवा संघ और समता महिला मंडल के सहयोग से आयोजित किये जा रहे हैं. बैठक में अध्यक्ष अशोक सुराणा, मंत्री उत्तम जैन, समता युवा संघ के अध्यक्ष राकेश बच्छावत सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola