रांची में डॉ आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण, रामचंद्र राम बोले- आज भी प्रासंगिक हैं उनके विचार
Updated:
विज्ञापन
रांची के धुर्वा स्थित राम बाबा मंदिर में संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर उनके विचारों को प्रेरणादायक बताया गया।
विज्ञापन
रांची. धुर्वा स्थित राम बाबा व गोरिया बाबा मंदिर परिसर में रविवार को संविधान निर्माता डॉ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया. प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि व अखिल झारखंड दुसाध महासभा के अध्यक्ष रामचंद्र राम ने किया.
आपके शहर में
विज्ञापन
डॉ आंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक
इस अवसर पर रामचंद्र राम ने कहा कि डॉ आंबेडकर के विचार और उनके दिखाये मार्ग आज भी समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक हैं. उन्होंने उनके विचारों और आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया.
कार्यक्रम का संचालन अनिल पासवान और वंश लोचन राम ने किया. मौके पर राजू राम, लाल पासवान, बंटी पासवान, गुप्तेश्वर राम, माधव प्रसाद, बिट्टू पासवान समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन