रांची के हतमा में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, 8 लाख का बजट तय; नयी कमेटी गठित

Updated:
विज्ञापन

रांची के हतमा दुर्गा पूजा समिति की बैठक में नयी कमेटी का गठन किया गया है। इस वर्ष पूजा और पंडाल के लिए आठ लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

रांची. हतमा दुर्गा पूजा समिति, कांके रोड की बैठक रविवार को हुई. बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गयी. पंडाल और पूजा के लिए आठ लाख रुपये का बजट तय किया गया. साथ ही पुरानी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नयी कमेटी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

नयी कमेटी में बबन पासवान को पूजा प्रभारी, करण नायक को अध्यक्ष, राज मिर्धा को कार्यकारी अध्यक्ष, कृष्णा पासवान को कोषाध्यक्ष, राहुल उरांव को उप कोषाध्यक्ष, विक्की रावत को सचिव और अजय लोहरा को सह सचिव बनाया गया है.

मुख्य संरक्षक व संरक्षक मंडली में बसंत टोप्पो, विनोद सिंह, निरंजन पासवान, उपेंद्र रजक, झूलन राम, राजेंद्र नायक, लक्ष्मण राम, सुदर्शन वर्मा, संतोष रवि, अमित कश्यप और नीरज वर्मा को शामिल किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola