NEET UG Counselling 2026: दूसरे राउंड की च्वाइस फिलिंग 9 सितंबर तक, 11 को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी दूसरे राउंड की च्वाइस फिलिंग की तारीख जारी कर दी है। छात्र 9 सितंबर तक विकल्प चुन सकते हैं, रिजल्ट 11 सितंबर को आएगा।

विज्ञापन

रांची. मेडिकल काउंसेलिंग कमेटी (एमसीसी) की ओर से दूसरे राउंड की मेडिकल काउंसेलिंग प्रक्रिया जारी है. इसके तहत अभ्यर्थी 9 सितंबर तक च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे. सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 9 और 10 सितंबर को पूरी की जायेगी. दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 सितंबर को जारी किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

12 से 18 सितंबर तक रिपोर्टिंग

सीट अलॉटमेंट में चयनित अभ्यर्थियों को 12 से 18 सितंबर के बीच संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. काउंसेलिंग के माध्यम से देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में नामांकन लिया जायेगा.

इस प्रक्रिया में ऑल इंडिया कोटा की 15 प्रतिशत सीटों के अलावा डिम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एम्स और जीपमर के लिए भी सीटें शामिल हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola