रांची में मकान बनाने के नाम पर बुजुर्ग से 6.94 लाख की ठगी, आरोपी पर केस दर्ज

मकान बनाने के नाम पर बुजुर्ग से ठगी सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Ranchi News: रांची में ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. यहां बुजुर्ग से मकान निर्माण के नाम पर करीब 6 लाख से ज्यादा रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रांची से अजय दयाल की रिपोर्ट
Ranchi News: झारखंड में रांची के हटिया के बोस्को नगर, हेसाग निवासी सेवानिवृत बुजुर्ग दोमनिक कमल रोजारियो से मकान निर्माण के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के डिबडीह भगत टोली निवासी अरुण कुमार नाग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.
मकान निर्माण के नाम पर ली गई रकम
पीड़ित के अनुसार, उन्हें चुटिया के लाल सिरोमटोली स्थित अपनी पैतृक जमीन पर मकान बनवाना था. इसी दौरान उनकी मुलाकात आरोपी अरुण कुमार नाग से हुई, जिसने खुद को पेटी ठेकेदार बताया. आरोपी ने ईंट, बालू, गिट्टी और सीमेंट खरीदने के नाम पर एडवांस पैसे की मांग की.
UPI और नकद से वसूले 6.94 लाख रुपये
पीड़ित ने भरोसा कर आरोपी को 3 फरवरी 2025 से 9 सितंबर 2025 के बीच यूपीआई और नकद के माध्यम से कुल 6,94,200 रुपये दे दिए, लेकिन पैसे लेने के बाद भी आरोपी ने न तो निर्माण कार्य शुरू किया और न ही कोई काम पूरा कराया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है.
यह भी पढ़ें: साहिबगंज: तीनपहाड़ की सब्जी मंडी में लगी आग, दर्जनों दुकान जल कर राख
यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










