ePaper

28 को रांची होकर दुर्ग से पटना के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, जानें दरभंगा के लिए चलने वाली ट्रेन के बारे

Updated at : 22 Feb 2018 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
28 को रांची होकर दुर्ग से पटना के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, जानें दरभंगा के लिए चलने वाली ट्रेन के बारे

रांची : दुर्ग से पटना वाया रांची एक होली स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. ट्रेन संख्या 08793 दुर्ग से 28 फरवरी को शाम 04:00 बजे खुलेगी. रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा और राउरकेला होते हुए यह ट्रेन एक मार्च तड़के 02.50 बजे रांची पहुंचेगी. रांची से रवाना होने के बाद यह उसी दिन सुबह 10:40 बजे पटना पहुंचेगी. […]

विज्ञापन
रांची : दुर्ग से पटना वाया रांची एक होली स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. ट्रेन संख्या 08793 दुर्ग से 28 फरवरी को शाम 04:00 बजे खुलेगी. रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा और राउरकेला होते हुए यह ट्रेन एक मार्च तड़के 02.50 बजे रांची पहुंचेगी. रांची से रवाना होने के बाद यह उसी दिन सुबह 10:40 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08794 पटना से 03 मार्च को रात 08:30 बजे खुलेगी और चार मार्च को सुबह 06:20 बजे रांची पहुंचेगी. रांची से रवाना होने के बाद तय स्टेशनों पर रुकते हुए यह ट्रेन उसी दिन शाम 06:10 बजे दुर्ग पहुंचेगी.
संतरागाछी-दरभंगा वाया मुरी के बीच भी चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
रांची : संतरागाछी-दरभंगा वाया मुरी के बीच होली स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी को चलेगी. यह ट्रेन स्पेशल चार्ज के साथ वाया टाटा, मुरी, बोकारो, गोमो, धनबाद होकर दरभंगा जायेगी. 08021 संतरागाछी से यह ट्रेन बुधवार को दोपहर 03:40 बजे खुलेगी और दूसरे दिन दिन के 11:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. दरभंगा से ट्रेन संख्या 08022 गुरुवार को दोपहर 01:50 पर खुलेगी और दूसरे दिन सुबह 11:00 बजे संतरगाछी पहुंचेगी. यह ट्रेन जसीडीह, किउल, बरौनी, समस्तीपुर होते हुए जायेगी व आयेगी. इसमें स्लीपर- 8, 3एसी -2 , 2एसी- 1, साधारण बोगी- 4 और सामानयान के दो कोच लगेंगे. रांची के लोग मुरी से इस ट्रेन को पकड़कर दरभंगा जा सकते हैं.
28 को रांची से पटना के बीच चलनेवाली होली स्पेशल में खाली है बर्थ
रेलवे की अोर से रांची से पटना के बीच चलनेवाली होली स्पेशल में सीटें खाली हैं. 28 फरवरी को रांची से रात 11:15 पर खुलेगी और अगले दिन सुबह सवा नौ बजे पटना पहुंचेगी.
एक मार्च को ट्रेन संख्या 08622 पटना से सुबह 10:15 बजे खुलेगी और शाम में 06:30 बजे रांची पहुंचेगी. यह ट्रेन बोकारो, गोमो, गया होकर पटना जायेगी व आयेगी. इसमें 2एसी में 34, 3एसी में 226, स्लीपर में 354 बर्थ खाली हैं. रांची से पटना का किराया स्लीपर- 335 रुपये, 3एसी -930 रुपये, 2एसी-1265 रुपये लगेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola