ePaper

जानें, आखिर लालू ने जेल में बागवानी का काम क्यों नहीं किया शुरू

Updated at : 09 Jan 2018 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
जानें, आखिर लालू ने जेल में बागवानी का काम क्यों नहीं किया शुरू

रांची : जेल में बंद लालू प्रसाद अपनी बड़ी बहन के निधन के कारण शोक में है. इस कारण उन्होंने जेल में बागवानी का काम शुरू नहीं किया है. सोमवार को उन्होंने साधारण खाना खाया़ सोमवार को लालू से तीन लोग (सुबोध कांत सहाय, बिहार के एमएलसी रण विजय सिंह व मोतिहारी के बरारी विधायक […]

विज्ञापन

रांची : जेल में बंद लालू प्रसाद अपनी बड़ी बहन के निधन के कारण शोक में है. इस कारण उन्होंने जेल में बागवानी का काम शुरू नहीं किया है. सोमवार को उन्होंने साधारण खाना खाया़ सोमवार को लालू से तीन लोग (सुबोध कांत सहाय, बिहार के एमएलसी रण विजय सिंह व मोतिहारी के बरारी विधायक के भाई चंदन यादव) मिले.

वहीं सीवान के रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव, शैलेंद्र यादव, नीलम देवी, झारखंड प्रदेश की संगठन सचिव पिंकी यादव, धर्म निरपेक्ष सेवक संघ के अध्यक्ष आशुतोष रंजन यादव, आदित्य रंजन, पूर्व मंत्री बबलू यादव व तेजनारायण यादव सहित 10 लोग नहीं मिल सके. चूंकि जेल मैनुअल के अनुसार लालू प्रसाद से सप्ताह में तीन लोग ही मिल सकते हैं.

हालांकि उनके द्वारा लाये गये सामान को जेल के अंदर पहुंचा दिया गया. बिहार के एमएलसी रण विजय सिंह ने लालू प्रसाद से मिलने के बाद बताया कि वह बहन के निधन से दुखी है़ं उन्होंने वहां जाने की इच्छा जतायी है़ लालू प्रसाद के अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में पेरोल का आवेदन दिया जायेगा.

ट्रैक सूट, मफलर, टोपी व फल भिजवाया : राजद नेता नीलम यादव ने लालू प्रसाद के लिए ट्रैक सूट, मफलर, टोपी, थर्मोकोट व फल भिजवाया़ हालांकि नीलम देवी लालू से मिल नहीं पायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola