20.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

लक्ष्मण महतो की जयंती पर क्रॉस कंट्री दौड़

कांके : लक्ष्मण महतो स्मारक समिति के तत्वावधान में लक्ष्मण महतो की 67वीं जयंती बुधवार को मनायी गयी. इस अवसर पर बालक-बालिकाओं के लिए क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया. इससे पूर्व चौक पर लगे लक्ष्मण महतो की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि कांग्रेस रेव्यूलेशन के प्रदेश संगठन मंत्री महेश कुमार मनीष, प्रदेश सचिव अरुण […]

कांके : लक्ष्मण महतो स्मारक समिति के तत्वावधान में लक्ष्मण महतो की 67वीं जयंती बुधवार को मनायी गयी. इस अवसर पर बालक-बालिकाओं के लिए क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया.
इससे पूर्व चौक पर लगे लक्ष्मण महतो की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि कांग्रेस रेव्यूलेशन के प्रदेश संगठन मंत्री महेश कुमार मनीष, प्रदेश सचिव अरुण कुमार दास सहित आयोजकों ने माल्यार्पण किया.
मुख्य अतिथि महेश ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन व उत्साहवर्धन करने की जरूरत है. क्रॉस कंट्री दौड़ के बालक वर्ग तीन किमी प्रतियोगिता में प्रथम रोहित कुमार महतो, द्वितीय रवि कुमार महतो, तृतीय विक्की कुमार व बालिका वर्ग में प्रथम सोनी कुमारी, द्वितीय खुशबू कुमारी, तृतीय सबिता टोप्पो रहीं. बालिका वर्ग पांच किमी प्रतियोगिता में प्रथम अनिता तिर्की, द्वितीय ममता कुमारी, तृतीय बबली कुमारी रही. बालक वर्ग सात किमी प्रतियोगिता में प्रथम राम कुमार महतो, द्वितीय विजय उरांव, तृतीय अमित महतो रहे. आठ किमी बालिका वर्ग में प्रथम अंजू कुमारी, द्वितीय लीला तिर्की, तृतीय उषा तिर्की रही.
बालक वर्ग 10 किमी में प्रथम सरहुलदेव पहान, द्वितीय संजय महतो, तृतीय अनिल महतो रहे. म्यूजिकल चेयर में प्रथम भीम महतो, द्वितीय प्रमोद महतो, तृतीय स्थान पर शिवचरण महली रहे. सभी सफल प्रतिभागियों के बीच मुख्य अतिथि, प्रदेश सचिव, मदन कुमार महतो, अमित यादव, नीतेश सिंह, अशोक कुमार महतो, सीताराम मुंडा, मोहित गोस्वामी, चंचल उरांव, अरविंद राम, राहूल यादव, गौरीशंकर, ललींद्र महतो, राजू दुबे, गणेश महतो, जीतू महतो, तीर्थनाथ महतो, इंद्रासन सिंह, डॉ संध्या कुमारी ने पुरस्कार वितरण किया.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel