ePaper

लालू से मिलने वालों की रांची जेल में लंबी कतार, पहुंचाया सेब, समर्थक बोले - तीन को कर देंगे रांची जाम

Updated at : 27 Dec 2017 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
लालू से मिलने वालों की रांची जेल में लंबी कतार, पहुंचाया सेब, समर्थक बोले - तीन को कर देंगे रांची जाम

रांची : रांची के होटवार स्थित केंद्रीय कारा में पशुपालन घोटाले मामले में बंद राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए लगातार राजद कार्यकर्ताओं व नेताओं का जेल परिसर के बाहर जमावड़ा लग रहा है. हालांकि जेल के तय नियम के अनुसार, लालू प्रसाद यादव अपनी पसंद के मात्र तीन लोगों […]

विज्ञापन

रांची : रांची के होटवार स्थित केंद्रीय कारा में पशुपालन घोटाले मामले में बंद राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए लगातार राजद कार्यकर्ताओं व नेताओं का जेल परिसर के बाहर जमावड़ा लग रहा है. हालांकि जेल के तय नियम के अनुसार, लालू प्रसाद यादव अपनी पसंद के मात्र तीन लोगों से मिल सकते हैं, पर लालू से मिलने के इच्छुक लोगों की लंबी सूची हर दिन बन जाती है. लालू के बेहद खास माने जाने वाले भोला यादव सहित कई नेता कई दिनों से रांची में जमे हुए हैं. लालू प्रसाद यादव जब रांची के जेल में पिछली बार कैद थे तब भी भोला यादव 73 दिन तक रांची में ही रहे थे.

लालू प्रसाद यादव की जरूरत की चीजें उनके समर्थक व कार्यकर्ता हर दिन पहुंचाते हैं. बुधवार की सुबह भी सुरेंद्र नामक युवक सेब व प्रतिदिन के काम की चीजें लेकर जेल परिसर के बाहर पहुंचे, ताकि उसे लालू प्रसाद यादव के पास पहुंचाया जा सके. सुरेंद्र ने मीडिया से कहा कि हम अपने नेता को डेली यूज की जरूरी चीजें पहुंचाते हैं.

इसी तरह मुजफ्फरपुर से लालू प्रसाद यादव से मिलने आये एक नेता ने कहा कि हम अपने नेता से मुलाकात की उम्मीद में यहां आये हैं लेकिन हमें मिलने नहीं दिया जा रहा है. लालू प्रसाद यादव की पार्टी के एक नेता ने कहा कि तीन तारीख को हम पूरी रांची जाम कर देंगे. उल्लेखनीय है कि पशुपालन घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को तीन जनवरी को सजा सुनायी जायेगी.

यह खबर भी पढ़ें :

लालू को रास नहीं आ रहा जेल का खाना, मेस पहुंचे और कुक को हटाया फिर…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola