रांची की मुस्लिम योग टीचर राफिया नाज ने क्यों लिखा, ‘#Gauhati_I_am_coming_soon

Updated at : 22 Dec 2017 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
रांची की मुस्लिम योग टीचर राफिया नाज ने क्यों लिखा, ‘#Gauhati_I_am_coming_soon

रांची : योगासन करने और बच्चों को योग सिखाने के लिए कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं और कठमुल्लों का गुस्सा झेल चुकीं झारखंड की बेटी राफिया नाज नये साल में असम जा रही हैं. अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखकर उन्होंने खुद इसकी जानकारीसार्वजनिककी है. क्यों राफिया असम जा रही हैं? क्यों उन्होंने लिखा, ‘गुवाहाटी, आई […]

विज्ञापन

रांची : योगासन करने और बच्चों को योग सिखाने के लिए कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं और कठमुल्लों का गुस्सा झेल चुकीं झारखंड की बेटी राफिया नाज नये साल में असम जा रही हैं. अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखकर उन्होंने खुद इसकी जानकारीसार्वजनिककी है. क्यों राफिया असम जा रही हैं? क्यों उन्होंने लिखा, ‘गुवाहाटी, आई एम कमिंग सून (गुवाहाटी, मैं जल्द आ रही हूं).’ क्या वह कठमुल्लों से घबरा गयी हैं? नहीं. ऐसा नहीं है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand : सबसे ज्यादा आपराधिक गिरोह रांची और जमशेदपुर में, प्रदेश में 40 आपराधिक गिरोह सक्रिय

मामला कुछ और है. बात खुशी की है. राफिया के चाहने वालों और उनसे जुड़े लोगों के लिए गौरवान्वित होने की बात है. जी हां. किसी से परेशान होकर राफिया असम नहीं जा रहीं. वह झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए असम जा रही हैं. रांची विश्वविद्यालय ने उन्हें असम में आयोजित 33वें इंटर यूनिवर्सिटी ईस्ट जोन यूथ फेस्टिवल 2017-18 में अपने प्रतिनिधि के रूप में भेजने का फैसला किया है.

राफिया नाज 5 जनवरी से 9 जनवरी, 2018 तक गुवाहाटी में आयोजित इस समारोह में शामिल होने असम जा रही हैं. इसका आयोजन असम की गुवाहाटी यूनवर्सिटी ने किया है. इसके पहले भी राफिया नाज ने कई राष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेकर रांची और झारखंड का नाम रोशन कर चुकीं राफिया रांची विश्वविद्यालय (RU) के इस फैसले से बेहद खुश हैं.

इसे भी पढ़ें : IN PICS : पलामू में बस और बोलेरो में जबर्दस्त टक्कर, बोलेरो के परखच्चे उड़े

उत्साहित राफिया ने अपने सेलेक्शन के लिए रांची विश्वविद्यालय का धन्यवाद किया है.उन्होंने लिखा है कि यह एक चमत्कार है, जो उन्हें खुशियों से भर देता है. राफिया ने अपनी उपलब्धियों के लिए अपने माता-पिता को भी धन्यवाद दिया है,जिन्होंनेहर कदम पर उनका समर्थन किया.

राफिया ने अपने उन गुरुओं के प्रति आभार जताया है, जिन्होंने लगातार उनका मार्गदर्शन किया और उन पर असीम स्नेह बरसाया. मारवाड़ी कॉलेज में एमकॉम की छात्रा राफिया नाज 2 जनवरी, 2018 को असम के लिए रवाना होंगी और 12 जनवरी को कोलकाता के रास्ते रांची लौट आयेंगी. उनके साथ रांची विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ पूनम निगम सहाय टीम मैनेजर की हैसियत से असम जायेंगी.

रांची विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स वेलफेयर विभाग के डीन ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिये. राफिया द्वारा सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करने के बाद से उनके फ्रेंड्स उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola