सरहुल पूजा 21 को और 25 मार्च को मिलन समारोह

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
सरहुल पूजा 21 को और 25 मार्च को मिलन समारोह

केंद्रीय सरना समाज उत्थान समिति की बैठक हेसल खोपी सरना में अध्यक्ष जमल मुंडा की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

केंद्रीय सरना समाज उत्थान समिति की बैठक हेसल खोपी सरना में अध्यक्ष जमल मुंडा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें सरहुल पर्व को लेकर रूपरेखा तैयार की गयी. पारित प्रस्ताव के अनुसार 20 मार्च को रुषा तथा 21 मार्च को सरना स्थल पर पारंपरिक विधि-विधान से मुर्गे की बलि व तपावन देकर सरहुल पूजा की जायेगी. 25 मार्च को हेसल खोपी सरना में ही सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा. बैठक में रतिलाल पाहन, मधु पाहन, सोहन पाहन, तुलसी पाहन, महेश मुंडा, शिबू मुंडा, राजकुमार पाहन, बुधलाल पाहन, झनु पाहन, शिवशंकर पाहन, अशोक पाहन सहित अन्य उपस्थित थे. इधर सरहुल पूजा समिति अनगड़ा की बैठक पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें ग्राम प्रधान लोकनाथ पाहन को सरहुल पूजा समिति का अध्यक्ष बनाया गया. सरहुल पूजा 21 मार्च को करने का निर्णय लिया गया. इसी दिन शाम में अनगड़ा सरना से अनगड़ा चौक तक शोभायात्रा निकाली जायेगी. बैठक में अघनू महतो, जगेश्वर महतो, कालीचरण मुंडा, सहदेव महतो, तिवारी भोगता, बिंदेश्वर मुंडा, दशरथ मुंडा, हरिपोदो भोगता, दिलचंद मुंडा, प्रदीप मुंडा, माघा मुंडा, केशव महतो, कपिल महतो, सोहन लोहरा, जगेश्वर मुंडा, मनोज मुंडा, सुखनाथ मुंडा, प्रधान मुंडा, सोहन मुंडा, रामचरण मुंडा, संतोष मुंडा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola