1001 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
1001 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

काठीटांड़ ग्राम स्थित श्री श्री चिंता हरण गणेश शिव मंदिर का 18वां वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उत्साह से शुरू हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रातू.

काठीटांड़ ग्राम स्थित श्री श्री चिंता हरण गणेश शिव मंदिर का 18वां वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उत्साह से शुरू हो गया. 1001 महिलाओं ने मंगलवार को प्रातः 9 बजे मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा काठीटांड़ चौक होते हुए महाराजा तालाब पहुंची. वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहितों ने कलशों में जल भरवाया. इसके बाद श्रद्धालु पुनः मंदिर प्रांगण लौटे, जहां यज्ञ मंडप प्रवेश व वेदी पूजन समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान कराये गये. आयोजकों ने बताया कि बुधवार को प्रातः 9 बजे से रुद्राभिषेक, हवन, पूर्णाहुति, महाप्रसाद वितरण तथा भंडारा का आयोजन किया जायेगा. अनुष्ठान में यजमान नन्दू गोप, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, रातू पूर्वी की मुखिया सुषमा तिर्की, मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रदीप साहू, राजू चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जगदीश साहू, अशोक प्रियदर्शी, राजमन साहू, ईश्वर साहू, ओम शंकर गुप्ता, सुबोध साहू, अतुल राज, मोहन साहू, संतोष साहू, केशव तिवारी, राजू साहू, अमर गुप्ता, हजारी प्रसाद, पवन कुमार, शनि साहू, अनिल साहू, उपेंद्र साहू, प्रियांशु साहू, चिंटू मिश्रा, बीरू दयाल व टिपेंडर साहू सहयोग कर रहे हैं.

श्री श्री चिंता हरण गणेश शिव मंदिर का 18वां वार्षिक उत्सव शुरूB

विज्ञापन
Chandrashekhar Upadhey

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Upadhey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola