36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दस दिसंबर को रांची में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

रांची : राष्ट्रीय कवि संगम एक राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक संस्था है जो साहित्य के माध्यम से राष्ट्र जागरण के उद्देश्य से देश भर के राज्यों में कार्यरत है एवं कवियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में संलग्न है. इसी परिप्रेक्ष्य में झारखंड से चुने हुए सत्तर कवियों का काव्य संकलन काव्यभिषेक 2017 का विमोचन […]

रांची : राष्ट्रीय कवि संगम एक राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक संस्था है जो साहित्य के माध्यम से राष्ट्र जागरण के उद्देश्य से देश भर के राज्यों में कार्यरत है एवं कवियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में संलग्न है. इसी परिप्रेक्ष्य में झारखंड से चुने हुए सत्तर कवियों का काव्य संकलन काव्यभिषेक 2017 का विमोचन तथा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन दिनांक 10 दिसंबर 2017 को लोयला कान्वेंट स्कूल बूटी मोड़ में दो बजे से होना तय हुआ है . इस संदर्भ में संस्था की पत्रकार वार्ता आज लोयोला कान्वेंट स्कूल बूटी मोड़ हुई, जिस में समारोह के विषय में विस्तृत सूचना प्रदान की गयी. पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम के स्वरूप पर आयोजन समिति के समन्वयक श्री जंग बहादुर पाण्डेय, राँची जिलाध्यक्ष सुश्री सीमा चंद्रिका तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती मुक्ति शाहदेव तथा महासचिव डॉ शिशिर सोमवंशी ने अपने विचार रखे.

​राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री सरोज कान्त झा ने बताया कि झारखंड से चुने हुए सत्तर कवियों के काव्य संकलन "काव्याभिषेक" का विमोचन तथा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन लोयोला कान्वेंट स्कूल बूटी मोड़ में 10 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से आरंभ होगा जिसमें है माननीय दिनेश उरांव, अध्यक्ष झारखंड, श्री निशिकांत दुबे, सांसद गोड्डा, श्री रवीन्द्र कुमार पांडे, सांसद गिरिडीह, डॉ रमेश कुमार पाण्डेय, कुलपति राँची विश्वविद्यालय, संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश मित्तल के अतिरिक्त देश प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए साहित्यकार सम्मिलित होंगे.
​कार्यक्रम के प्रथम सत्र में राष्ट्रीय मंत्री श्री दिनेश देवघरिया के संपादकीय उद्बोधन के बाद स्मारिका पर विमर्श में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ हरेराम त्रिपाठी चेतन और अन्य वक्ता होंगे. इसी सत्र में झारखण्ड की समस्त जिला इकाइयों के अध्यक्ष और महासचिवों का सम्मान किया जाएगा. द्वितीय सत्र में देश भर से आये 12 कवियों से सुशोभित कवि सम्मेलन होगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें