ePaper

RANCHI : और बढ़ने वाली है सर्दी, 9 से 11 दिसंबर तक राजधानी में हो सकती है बारिश

Updated at : 04 Dec 2017 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
RANCHI : और बढ़ने वाली है सर्दी, 9 से 11 दिसंबर तक राजधानी में हो सकती है बारिश

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में सप्ताह के अंत तक हल्की बारिश होगी, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जायेगी. अभी तापमानसामान्य से दो से 6 डिग्री तक कम है. रांची का उच्चतम तापमान 4 दिसंबर को सामान्य से 2 डिग्री कम रहा, तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिर गया.यही वजह है […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में सप्ताह के अंत तक हल्की बारिश होगी, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जायेगी. अभी तापमानसामान्य से दो से 6 डिग्री तक कम है. रांची का उच्चतम तापमान 4 दिसंबर को सामान्य से 2 डिग्री कम रहा, तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिर गया.यही वजह है कि राजधानी रांची में धूप खिली होने के बावजूद ठंड का एहसास होता रहा.

एक्यूवेदर के मुताबिक, मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा. हालांकि, सूर्य की किरणें थोड़ी मद्धिम रहेंगी. बुधवार (6 दिसंबर) से शुक्रवार (8 दिसंबर) तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री से 23 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 13 डिग्री के बीच रहेगा.

झारखंड को क्या चाहिए? DU जैसी यूनिवर्सिटी, AIIMS जैसा मेडिकल कॉलेज, हैदराबाद जैसी IT कंपनियां और दिल्ली जैसी सड़कें

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, रांची में 9 दिसंबर (शनिवार) को14 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है. बारिश का यह दौर तीन दिनों (9 से 11 दिसंबर) तक जारी रह सकता है. इससे अधिकतम तापमान 20डिग्री तक गिर जायेगा. हालांकि, इस दौरान न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की जायेगी. सबसे ज्यादा 26 मिमीबारिश 10 दिसंबर को होगी. उस दिन न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर पहुंच जायेगा, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जायेगा. इससे रांची में शीतलहर का एहसास होगा. इसके बाद 12 दिसंबर से उच्चतम तापमान मेंबढ़ोतरी होने लगेगी, जबकि न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आयेगी.

सोमवार (4 दिसंबर) को रांची काअधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.पिछले साल इस दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया था.

फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा धनबाद का लोडिंग प्वाइंट

सोमवार की रात आसामान में बादल छाये रहेंगे और तापमान 8 डिग्री के आसपास रहेगा.रात मेंपूर्व की ओर से करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेहवाएं चलेंगी, जिसकी वजह से सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा. झारखंड के अन्य प्रमुख शहरों में भी सोमवार को लोगों को ठंड से राहत नहीं रही. कांके का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बोकारो स्टील सिटी में उच्चतम तापमान 31 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यहां आसमान में बादल छाये रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई.

राज्य की रिटेल दुकानों में खुलेआम बिक रहे ऑनलाइन बिकनेवाले मोबाइल, रांची में हर माह दो करोड़ का अवैध कारोबार

पलामू के जिला मुख्यालय डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा. रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की उम्मीद है. धनबाद में मौसम काफी सुहावना रहा. यहां का अधिकतम तापमान 29 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आनेवाले दिनों मेंधनबाद काउच्चतम तापमान गिरेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी.

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहा, जबकि रात को न्यूनतम पारा 8 डिग्री तक गिर जायेगा. मंगलवार को भी यही स्थिति बनी रहने की उम्मीद है. हालांकि, 6 और 7 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 10 डिग्री रह सकता है, जबकि 7 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रह सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola