झारखंड में पेट्रोल-डीजल पर पहरा, पंपों की निगरानी कर रही तेल कंपनियां

Updated:
विज्ञापन
petrol pump

पेट्रोल पंप सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Ranchi News: झारखंड में पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी रोकने के लिए तेल कंपनियों ने सख्ती बढ़ा दी है. एक बार में अधिक-से-अधिक 300 लीटर डीजल देने का है निर्देश. 300 लीटर से अधिक डीजल देने पर सिस्टम कर दिया जाएगा लॉक. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट 

Ranchi News: झारखंड में पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. पेट्रोल पंपों से सर्विस टैंक यानी वाहनों के फ्यूल टैंक में जितना तेल आ सकता है, उतना पेट्रोल-डीजल ले सकते हैं. लेकिन, इससे अधिक नहीं ले सकते हैं. इसके लिए तेल पर पहरा लगा दिया गया है. तेल कंपनियां हर पेट्रोल पंपों की निगरानी कर रही हैं. एक बार में किसी व्यक्ति या संस्था को बहुत अधिक मात्रा में पेट्रोल-डीजल की बिक्री न हो, इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. अधिक मात्रा में तेल लेकर कोई भी व्यक्ति इसकी जमाखोरी करके ऊंचे दामों पर बिक्री न करे, इसके लिए यह कड़ाई की गई है. 

कंपनियों ने जारी किया आंतरिक निर्देश 

तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंपों के लिए आंतरिक निर्देश जारी किया है. कहा है कि 300 लीटर से अधिक डीजल की बिक्री के लिए स्वचालित इंटरलॉक लागू कर दिया गया है. सुनिश्चित करें कि एक ग्राहक को डीजल की आपूर्ति हर लेन-देन 300 लीटर या उससे कम तक सीमित हो. ऐसा नहीं करने पर सिस्टम ऑटोमैटिक लॉक हो जाएगा. इसके अलावा, औद्योगिक ग्राहक को डीजल न दें. ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ औद्योगिक ग्राहक खुदरा दुकानों में स्थानांतरित हो रहे हैं. इसकी निगरानी मुख्यालय कर रही है. 

नए ग्राहकों को अधिक मात्रा में तेल देने से बचें 

तेल कंपनियों का मौखिक आदेश है कि अधिक मात्रा में तेल लेने वाले पुराने ग्राहकों से ही लेन-देन करें. खास कर अस्पतालों और बैंक्वेट हॉल जो पुराने ग्राहक हैं, उन्हें तेल उपलब्ध कराएं. ऐसे संस्थान एक बार में 300-400 लीटर डीजल ले सकते हैं. जबकि, नए ग्राहकों से बचने का मौखिक आदेश दिया गया है. 

इंडस्ट्रियल डीजल वाले ग्राहक लगा रहे जुगाड़

इंडस्ट्रियल डीजल महंगा हो गया है. इस कारण फैक्टरी चलाने वाले संस्थान सामान्य पंपों से डीजल लेना चाह रहे हैं. इसके लिए लगातार जुगत लगा रहे हैं. रांची के पंपों में डीजल 92.62 रुपये प्रति लीटर है. जबकि, झारखंड में अलग-अलग जिलों में इंडस्ट्रियल डीजल 138-152 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. 

औसतन बिक्री के अनुसार तेल उपलब्ध करा रही कंपनियां 

कोई भी पेट्रोल पंप अधिक मात्रा में कहीं भी तेल की बिक्री न करे, इसके लिए तेल कंपनियां औसतन बिक्री के अनुसार ही तेल उपलब्ध करा रही हैं. 

यह भी पढ़ें: धनबाद में अपराधियों का तांडव: दादा-दादी के सामने मेयर संजीव सिंह के समर्थक को मारी गोली, हालत नाजुक

यह भी पढ़ें: 16 हजार लीटर पानी का संकट होगा दूर: सरायकेला के राजनगर में खराब पड़ी जलापूर्ति योजना जल्द होगी बहाल

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola