पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

Updated:
विज्ञापन

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार के ठिकाने पर डॉक्यूमेंट्स खंगालती एसवीयू की टीम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Raid In Bihar: पटना में शनिवार की सुबह नगर विकास और आवास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार के ठिकानों पर एसवीयू की टीम छापेमारी के लिए पहुंची. राजीव कुमार पर यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है.

विज्ञापन

Raid In Bihar: बिहार में एक और सरकारी अधिकारी पर शिकंजा कसा गया. नगर विकास और आवास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. एसवीयू की टीम डॉक्यूमेंट्स और संपत्ति के सबूत खंगालने में जुटी हुई है. एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.

विज्ञापन

पटना में इन तीन ठिकानों पर पहुंची एसवीयू की टीम

जानकारी के मुताबिक, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार पर PC Act 1988 के तहत कांड संख्या 15/2026 दर्ज किया गया है. उन पर करीब 1.10 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति का आरोप है. शनिवार को तीन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

पहला ठिकाना पटना के रामनगरी में सुमित चंद्रम गृह अपार्टमेंट के फ्लैट B-202 है. दूसरा ठिकाना पंत भवन में 6वीं मंजिल पर राजीव कुमार का कार्यालय है. जबकि तीसरा ठिकाना दानापुर के खगौल रोड में वीनस लैंडमार्क गोल्ड अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 807 है. इन सभी ठिकानों पर एसवीयू की टीम पहुंची है.

एसवीयू टीम के अधिकारी ने क्या बताया?

जानकारी के मुताबिक, दानापुर स्थित वीनस लैंडमार्क गोल्ड अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 807 एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार का है. शनिवार सुबह जब टीम छापेमारी के लिए पहुंची तो पता चला फिलहाल यहां कोई सेना के अधिकारी किराए के रूप में रहते हैं और फ्लैट अभी बंद है. एसवीयू टीम के अधिकारी ने बताया कि फ्लैट में किराए में रह रहे सैन्य अधिकारी के नाम और कब से फ्लैट में किराए पर रह रहे हैं, इसके बारे में जानकारी ली जा रही है. ऐसे में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के डॉक्यूमेंट्स की जांच जारी है. क्या कुछ खुलासा होता है, यह देखने वाली बात होगी.

(संजय कुमार की रिपोर्ट)

Also Read: सीवान में रातभर होटल, लॉज और रेस्टोरेंट्स में चली छापेमारी, जानिए क्या है मामला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन