2017 बैच के आईपीएस नाथू सिंह मीणा बने बोकारो के नए एसपी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News

आईपीएस नाथू सिंह मीणा

Bokaro News: नाथू सिंह मीणा को बोकारो का नया एसपी बनाया गया है. 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी नक्सल विरोधी अभियानों में सक्रिय भूमिका के लिए पहले से चर्चित रहे हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

बोकारो से रंजीत कुमार की रिपोर्ट 

Bokaro News: 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी नाथू सिंह मीणा को बोकारो का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है. वे पूर्व एसपी हरविंदर सिंह की जगह लेंगे, जिनका तबादला रांची कर दिया गया है. नाथू सिंह मीणा नक्सल विरोधी अभियानों में अपनी सक्रिय भूमिका के कारण पहले से ही चर्चित रहे हैं. सिर्फ लॉकडाउन के दौरान उन्होंने आधे दर्जन से ज्यादा नक्सली मुठभेड़ का नेतृत्व किया था. 

राजस्थान के रहने वाले हैं नाथू सिंह मीणा

आईपीएस नाथू सिंह मीणा मूल रूप से राजस्थान के निवासी हैं. उनकी पहली पोस्टिंग वर्ष 2019 में चक्रधरपुर में एएसपी के रूप में हुई थी, जहां उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाई. 

पीएलएफआई के खिलाफ चलाया प्रभावी अभियान

चक्रधरपुर में तैनाती के दौरान उन्होंने कई नक्सली मुठभेड़ों का नेतृत्व किया. मई 2020 में पीएलएफआई मुठभेड़ में एरिया कमांडर समेत उसके अन्य दो साथियों को मार गिराया और दो को गिरफ्तार भी किया. नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान की वजह से वे उनके आंखों की किरकिरी बने रहे. इसी वजह से एक अभियान के दौरान नक्सलियों ने महिलाओं और बच्चों की आड़ लेकर फायरिंग शुरू कर दी थी. जिसमें एसपी के बॉडी गार्ड लखिन्द्र मुंडा और एसपीओ सुंदर स्वरूप महतो की गोली लगने से मौत हो गई थी.

बतौर एसपी गोड्डा में दूसरी पोस्टिंग

एसपी के रूप आईपीएस नाथू सिंह मीणा की पहली पोस्टिंग ईस्ट सिंहभूम ग्रामीण में हुई. इसके बाद गोड्डा में बतौर एसपी उनकी दूसरी पोस्टिंग थी. गोड्डा जिला का कुछ इलाका नक्सल प्रभावित रहा है. जिसमें मुख्य रूप से सुंदरपहाड़ी प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाका जो दुमका पाकुड़ जिले की सीमा से सटा हुआ है. जहां कभी-कभी नक्सली की उपस्थिति दिख जाती थी. नाथू सिंह मीणा के समक्ष पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र के लापता पुष्पा का जांच भी होगा. इस मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

यह भी पढ़ें: धनबाद में अपराधियों का तांडव: दादा-दादी के सामने मेयर संजीव सिंह के समर्थक को मारी गोली, हालत नाजुक

यह भी पढ़ें: 16 हजार लीटर पानी का संकट होगा दूर: सरायकेला के राजनगर में खराब पड़ी जलापूर्ति योजना जल्द होगी बहाल

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola