ePaper

अभी और ठंडी होंगी RANCHI की रातें, संभल कर रहें, मौसम विभाग की चेतावनी

Updated at : 25 Nov 2017 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
अभी और ठंडी होंगी RANCHI की रातें, संभल कर रहें, मौसम विभाग की चेतावनी

रांची : झारखंड में ठंड लगातार बढ़ रही है. इस मौसम में पहली बार राजधानी का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा चुका है. शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान पहली बार 10 डिग्री से कम 9.7 रिकाॅर्ड किया गया. शनिवार की सुबह यह 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. सामान्य से 4 डिग्री […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड में ठंड लगातार बढ़ रही है. इस मौसम में पहली बार राजधानी का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा चुका है. शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान पहली बार 10 डिग्री से कम 9.7 रिकाॅर्ड किया गया. शनिवार की सुबह यह 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है. इस दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शुक्रवार का भी अधिकतम तापमान था. शुक्रवार को बोकारो झारखंड का सबसे ठंडा शहर रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 8.06 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम तापमान के मामले में भी बोकारो 23.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा शहर रहा.

झारखंड : संगठन दुरुस्त करने में जुटे डॉ अजय, 26- 27 को जिलाध्यक्षों की बुलायी बैठक, होगी इन मुद्दों पर चर्चा

गुरुवार को राजधानी का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा था. कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है. सामान्य से थोड़ी तेज हवा होने के कारण ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि आगे भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा. राजधानी के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों का तापमान 10 से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रिकाॅर्ड किया जा रहा है.

झारखंड : इस्लामनगर के विस्थापितों के लिए बनेंगे 444 आवास, बाउंड्रीवॉल का काम जारी

डाल्टनगंज का न्यूनतम तापमान भी 9.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री और न्यूनतम 10.04 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया. चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.02 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने लोगों को रात में ठंड से बचने की सलाह दी है. विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि रात में ठंड ज्यादा रहेगी, इसलिए लोग बचकर रहें.

आने वाले चार दिनों के लिए रांची के तापमान का पूर्वानुमान
तारीखअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
26.11.201725.0 डिग्री सेल्सियस10.0 डिग्री सेल्सियस
27.11.201725.0 डिग्री सेल्सियस11.0 डिग्री सेल्सियस
28.11.201725.0 डिग्री सेल्सियस11.0 डिग्री सेल्सियस
29.11.201725.0 डिग्री सेल्सियस11.0 डिग्री सेल्सियस

Source : Local Weather Report and Forecast For: Ranchi

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola